IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज, 11 दिन में चार राज्यों का भ्रमण; काशी से पुरी और गंगासागर तक दर्शन; ये रही डिटेल
IRCTC ने 'भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन' पर 'डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर' पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें 11 दिनों में चार राज्यों के प्रमुख धार्मिक और सांस्क ...और पढ़ें
-1782478151962_m.webp)
IRCTC का 11 दिवसीय 'डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर' पैकेज।
HighLights
IRCTC का 11 दिवसीय 'डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर' पैकेज।
चार राज्यों के प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण।
काशी, पुरी, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम शामिल।
नई दिल्ली। IRCTC Tour Package: अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है। इस टूर पैकेज में बहुत ही कम दाम में आपको 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध धरोहर स्थलों के साथ-साथ अत्यंत सम्मानित तीर्थ स्थल में घूमने का मौका मिलेगा।
आइए भारतीय रेलवे की नवरत्न कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म लिमिटेड (IRCTC) द्वारा लाए गए इस नए टूर पैकेज के बारे में जानते हैं कि आखिर यह टूर पैकेज कितने दिन का है? कहां-कहां आपको घुमाया जाएगा, कितने धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा और इस टूर पैकेज का बजट क्या है?
IRCTC Tour Package: डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर के जरिए काशी से गंगासागर तक के दर्शन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने एक प्रेस रिलीज के जरिए नए टूर पैकेज की जानकारी दी। IRCTC ने बताया कि उसने 'भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन' पर "डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर" नाम का एक नया टूरिज्म सर्किट शुरू किया है। यानी इस टूर पैकेज का नाम डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर है। यह यात्रा भारतीय रेलवे की गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के जरिए पूरी होगी।
डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर पैकेज कुल 11 दिन का होगा। इसमें श्रद्धालुओं और यात्रियों को उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध धरोहर स्थलों की यात्रा करने का एक अनोखा मौका मिलेगा।
खबरें और भी
इस टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत दिल्ली के सफदरगंज से होगी। सफदरगंज से शुरू होकर यह वाराणसी, कोणार्क, चिल्का, भुवनेश्वर, कोलकाता, गंगासागर और बैद्यनाथ तक जारी रहेगी। और फिर वापस दिल्ली आकर खत्म होगी।
क्या है IRCTC के डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर पैकेज की कीमत?
IRCTC के डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर पैकेज की कीमत फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी के लिए अलग-अलग है। IRCTC की प्रेस रिलीज के अनुसार 1AC क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 113530 रुपये, 2AC के लिए 106145 रुपये और 3AC क्लास के लिए 91370 रुपये है।
इसके अलावा इस पैकेज की कीमत में संबंधित क्लास में ट्रेन का सफर, 3-स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा, सभी मील (सिर्फ शाकाहारी), AC गाड़ियों में सभी तरह का आना-जाना और घूमने-फिरने की सुविधा, ट्रैवल इंश्योरेंस और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं वगैरह शामिल हैं।
भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन 25 सितंबर, 2026 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। और यह टूर 11 दिनों को होगा। ट्रेन वापस 5 अक्टूबर को दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन पहुंचेगी।
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?
डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर पैकेज में वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर (ज्योतिर्लिंग) और गंगा आरती शामिल हैं। इसके बाद यात्रा पुरी की ओर बढ़ेगी। यहां के पवित्र श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही, ओडिशा सर्किट की पूरी यात्रा भी होगी, जिसमें भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर और भी बहुत कुछ शामिल है।
यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: आ गया सभी का फेवरेट टूर पैकेज, इतने रुपये में करें 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन; खाना-पीना फ्री
ओडिशा के बाद इस यात्रा में आपको पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा। यहां भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल ले जाया जाएगा। हुगली नदी पर शाम के समय क्रूज की सवारी कराई जाएगी। इसके साथ आपको ऐतिहासिक घाटों और मशहूर हावड़ा ब्रिज व विद्यासागर सेतु भी दिखाया जाएगा। साथ ही आपको कालीघाट मंदिर (51 शक्तिपीठों में से एक) और दक्षिणेश्वर काली मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही स्वामी विवेकानंद की विरासत को संजोए बेलूर मठ के दर्शन भी किए जाएंगे।
IRCTC ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया- "इस टूर के मुख्य आकर्षणों में गंगासागर के पवित्र तटों की एक दिन की यात्रा शामिल है, जिसमें सागर संगम में पवित्र डुबकी और कपिल मुनि मंदिर के दर्शन भी शामिल हैं। 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सफदरजंग लौटने से पहले, इस टूर की आखिरी आध्यात्मिक जगह बैद्यनाथ धाम (देवघर) है, जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके साथ ही यह यादगार और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा पूरी होगी।"
कैसे करें बुकिंग?
आप सवाल है कि आखि IRCTC के इस शानदार पैकेज की बुकिंग कैसे करें? इसका जवाब प्रेस रिलीज में दिया और बताया कि 'डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर' के लिए बुकिंग IRCTC के टूरिज्म पोर्टल और देश भर में मौजूद IRCTC के अधिकृत टूरिज्म ऑफिस के जरिए की जा सकती है।
इसके अलावा आप इस टूर पैकेज और बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए www.irctctourism.com/bharatgaurav पर जा सकते हैं। या आप 8287930299 (प्रफुल्ल), 8287930484 (सुभाश्री), 8287930032 (अभिषेक), 8595931047 (मोनिका) और 8882826357 (प्रणीत) से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bank FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर, 20 बेसिस पॉइंट्स तक किया इजाफा; इन्हें मिलेगा 7.95% का रिटर्न