Bank Holiday: जून के आखिरी हफ्ते में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम तुरंत निपटाएं
जून के आखिरी हफ़्ते में लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे (Upcoming Bank Holidays in India), इसलिए ज़रूरी काम पहले ही निपटा लें। 25 से 28 जून तक मुह ...और पढ़ें

जून महीने के आखिरी हफ्ते बैंक लगातार 4 दिन रहेगा बंद, पैसा जमा करने-निकलने का काम तो नोट कर लें तारीख।
HighLights
जून के आखिरी हफ्ते में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।
मुहर्रम, चौथे शनिवार और रविवार को बैंक अवकाश रहेगा।
ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है, तो उसे बिना देरी के पूरा कर लें। जून 2026 के आखिरी हफ़्ते में प्राइवेट और सरकारी बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वीकेंड की छुट्टियों के कारण 22 जून से 28 जून के बीच कई दिनों तक (Muharram Bank Holiday 2026) बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे शाखा जाने से पहले छुट्टियों ( Bank Closed Dates) की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
लगातार 4 दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक?
25 जून: मुहर्रम (When Is Muharram 2026) के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
26 जून: मुहर्रम के कारण नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, पटना, भोपाल, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई प्रमुख शहरों में बैंकों में अवकाश रहेगा।
27 जून: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
28 जून: रविवार होने के कारण देशभर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
जून के आखिर में अन्य छुट्टियां
इन चार दिनों के अलावा महीने के आखिरी दो दिनों में भी कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां हैं। इसमें 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती के उपलक्ष्य में शिमला में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 जून को 'रेमना नी' नाम का क्षेत्रीय अवकाश के कारण आइजोल में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद, ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि ज़रूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। आप UPI, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स और नेट बैंकिंग के ज़रिए कभी भी छुट्टियों के दिन भी पैसे का लेन-देन कर सकते हैं। साथ ही, कैश निकालने के लिए ATM सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। हालांकि, तय समय पर होने वाले सर्वर मेंटेनेंस के दौरान सेवाओं में थोड़ी देर के लिए रुकावट आ सकती है, जिसकी जानकारी बैंक पहले ही दे देते हैं।