सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Cylinder News: एलपीजी कनेक्शन को लेकर जरूरी अपडेट, नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगी गैस; ऐसे करें चेक

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:02 PM (IST)

    LPG Cylinder News: एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त बताई जा रही है। वेरिफिकेशन न करवाने पर सि ...और पढ़ें

    LPG Cylinder News: एलपीजी कनेक्शन को लेकर जरूरी अपडेट, नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगी गैस; ऐसे करें चेक

    LPG Cylinder News: एलपीजी कनेक्शन को लेकर जरूरी अपडेट, नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगी गैस; ऐसे करें चेक

    HighLights

    1. एलपीजी सिलेंडर के लिए e-KYC अनिवार्य किया गया।

    2. 15 अगस्त तक वेरिफिकेशन न करने पर दिक्कतें आएंगी।

    3. मोबाइल ऐप या गैस एजेंसी से e-KYC करें।

    नई दिल्ली। क्या आप भी घर में खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल करते हैं? क्या आपको भी हाल के हालातों को देखते हुए ये डर सताता रहता है कि कहीं अचानक गैस (GAS) खत्म हो गई तो क्या करेंगे, सिलिंडर मिलेगा या नहीं? तो ये खबर आपके लिए है।

    गैस कंपनियां काला बाजारी को रोकने के लिए कई तरह के नियम ला रही हैं। इसी कड़ी में गैस कंपनी (Oil Marketing Companies) नया नियम लेकर आई है, जहां सभी ग्राहकों को अब e-KYC करवाना अब जरूरी होगा, वरना उन्हें गैस लेने में काफी दिक्कत होगी। तो आइए बताते हैं इस नियम के मायने क्या हैं?

    क्या है नया नियम?

    मीडिया रिपोर्ट्स और तेल कंपनियों की ओर से दिए गए मैसेज के मुताबिक, ग्राहकों से आधार आधारित वेरिफिकेशन पूरा करने की अपील की जा रही है और इसके लिए 15 अगस्त की समय सीमा चर्चा में है। इसका मुख्य मकसद गैस कनेक्शन का रिकॉर्ड एकदम सही रखना और असली ग्राहक की पहचान करना है।

    KYC न करवाने पर कैंसिल होगा कनेक्शन?

    कोई भी ग्राहक अगर KYC नहीं करवाता है तो उसे कई दिक्कतों के सामना करना पड़ सकता है। जैसे सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत आ सकती है। वहीं अगर कोई ग्राहक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभार्थी है तो, वेरिफिकेशन न करवाने पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी मिलने में रुकावट आ सकती है।

    खबरें और भी

    कितने लोगों ने नहीं करवाया वेरिफिकेशन?

    मालूम हो कि कई शहरों में जिलों में लाखों ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने अभी तक वेरिफिकेशन या फिर e-KYC नहीं करवाया है। चूंकि 15 अगस्त लास्ट डेट बताई जा रही है, ऐसे में गैस एजेंसियां खुद अपने ग्राहकों को कॉल और मैसेज के जरिए e-KYC पूरा करने के लिए याद दिला रही हैं।

    कैसे करें LPG e-KYC?

    गैस कनेक्शन के e-KYC के लिए आपको कहीं भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर बैठे भी इस प्रोसेस को पूरा सकते हैं।

    मोबाइल एप के जरिए: आप अपनी गैस कंपनी (जैसे इंडेन, एचपी या भारत गैस) के आधिकारिक एप (जैसे इंडियन ऑयल वन एप) को डाउनलोड करके खुद स्टेटस चेक कर सकते हैं।वरना नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए वेरिफिकेशन कर सकते हैं:

    • एप में रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन करें
    • मैनू में जाकर LPG e-KYC या Aadhaar Authentication पर क्लिक करें
    • निर्देशानुसार कैमरे के सामने चेहरा रखें, आंखें ब्लिंक करके फेस स्कैन पूरा करें
    • प्रक्रिया पूरी होने पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा

    फिर भी अगर घर पर ये प्रोसेस नहीं कर पा रहे हैं तो गैस एजेंसी जाकर भी e-KYC कर सकते हैं। वहां मौजूद कर्मचारी आपकी मदद कर देंगे। साथ ही अगर आपके घर गैस एजेंसी से डिलीवर बॉय घर डिलीवरी करने आता है तो वो भी बायोमेट्रिक या एप के जरिए मौके पर ही e-KYC करने में मदद कर सकता है।

    किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

    e-KYC के लिए आपको सिर्फ कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। e-KYC करने से पहले अपने पास अपना आधार कार्ड, जिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एलपीजी कंज्यूमर आईडी या पासबुक पास में रखें। इसके अलावा आपको और किसी चीज़ की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    ये भी पढ़ें: SIP vs ULIP: हर महीने ₹10000 का निवेश, इतने सालों में तैयार होगा ₹1 करोड़ का फंड; कौन सा तरीका बेहतर? पूरा कैलकुलेशन