सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Minimum Wages Hike: सरकार ने श्रमिकों को दिया तोहफा, केंद्र सरकार ने बढ़ा दी न्‍यूनतम मजदूरी दर

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 11:02 AM (IST)

    केंद्र सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी दर में बढ़ोतरी कर दी है। यह मजदूरों को एक तरह से सरकार का तोहफा है। केंद्र सरकार ने बताया की न्यूनतम मजदूरी दर 1 अक ...और पढ़ें

    Minimum Wages Hike: बढ़ गई श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर
    Minimum Wages Hike: बढ़ गई श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर

    HighLights

    1. सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ा दी है।
    2. नई न्यूनतम मजदूरी दर 1 अक्टूबर से लागू होगी।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने श्रमिकों को दीवाली से पहले ही तोहफा दे दिया है। जी हां,सरकार ने निर्माण, खनन और कृषि जैसे क्षेत्रों में मजदूरी करने वाले श्रमिकों की मजदूरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी बढ़ने से श्रमिकों को वित्तीय सहायता मिलेगी।

    कितनी बढ़ी मजदूरी दर

    केंद्र सरकार ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में श्रमिकों की न्‍यूनतम मजदूरी में 2.40 अंक का इजाफा किया। नए दर के हिसाब से श्रमिकों की मजदूरी 783 रुपये प्रतिदिन यानी मासिक 20,358 रुपये होगी। वहीं, चौकीदारों के लिए न्‍यूनतम मजदूरी दर 1,035 रुपये प्रतिदिन होगी। यह सभी दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

    बता दें कि केंद्र सरकार साल में दो बार मजदूरी दर को संशोधित करती है। चालू हफ्ते के शुरुआत में देश के हजारों श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। दरअसल, मजदूर दर में वृद्धि और चार श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे थे। मजदूर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कानून के पक्ष में हैं।

    यह भी पढ़ें: Dell ने भी की वर्क फ्रॉम होम खत्म करने की शुरुआत, कहा- स्किल बेहतर करने के लिए ऑफिस का माहौल जरूरी

    साल में दो बार होता है संशोधन

    केंद्र सरकार साल में दो बार न्यूनतम मजदूरी दर में संशोधन करती है। हाल में हुआ संशोधन 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगा। भारत सरकार की वेबसाइट (clc.gov.in) पर क्षेत्र, श्रेणियों और क्षेत्र के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दरों की जानकारी मौजूद है। सरकार ने कहा कि उन्होंने श्रमिकों को बढ़ती लागत से निपटने के लिए मजदूरी दर बढ़ाई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में इतने दिन नहीं खुलेंगे बैंक, RBI ने जारी कर दी हॉलिडे लिस्ट