सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारों लोगों को निकाला, फिर नए CFO को दे दिया 9 करोड़ का पैकेज; Oracle का कारनामा देख लोग हैरान

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 09:49 AM (GMT+05:30)

    ऑरेकल (Oracle layoffs) ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बीच नई CFO हिलेरी मैक्सन को नियुक्त किया है। ऐसे में इसे हैरान करने वाला कदम माना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ऑरेकल (Oracle News) इस वक्त दो बड़े कारणों से चर्चा में है। एक तरफ कंपनी ने दुनिया भर में अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी (Oracle layoffs) से निकाल दिया है, वहीं दूसरी तरफ एआई (AI) की बढ़ती डिमांड को भुनाने के लिए एक नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (Oracle New CFO) की नियुक्ति की है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी भारी कर्ज और कैश की कमी से जूझ रही है।

    सुबह 6 बजे के ईमेल ने छीन ली नौकरी

    ऑरेकल में छंटनी का दौर जारी है। 31 मार्च की सुबह 6 बजे दुनिया भर के हजारों कर्मचारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि मंगलवार (31 मार्च) कंपनी में उनका आखिरी दिन होगा। ईमेल में स्पष्ट रूप से लिखा गया था, "ऑरेकल की वर्तमान व्यावसायिक जरूरतों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, हमने एक व्यापक संगठनात्मक बदलाव के तहत आपकी भूमिका को समाप्त करने का निर्णय लिया है।"

    रिपोर्ट्स का दावा है कि यह छंटनी का सिर्फ पहला चरण है और आने वाले समय में ऑरेकल कुल 30,000 नौकरियों में कटौती कर सकता है।

    कौन है ऑरेकल हिलेरी मैक्सन नई CFO ?

    छंटनी वाले सप्ताह की शुरुआत ऑरेकल ने अपनी नई सीएफओ (Oracle CFO Salary) हिलेरी मैक्सन (Hilary Maxson Salary) की नियुक्ति के साथ की। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

    ऑरेकल के नए CFO की कितनी सैलरी?

    मैक्सन इससे पहले श्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric) में ग्रुप सीएफओ के तौर पर काम कर रही थीं, जिसका सालाना राजस्व 45 बिलियन डॉलर ( करीब 4.19 लाख करोड़ रुपये) से अधिक है। उनके पास इन्फ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर का लंबा अनुभव है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, मैक्सन को $950,000 (करीब 8.83 करोड़ रुपये) का सालाना बेस वेतन मिलेगा। इसके अलावा, वह $2.5 मिलियन (लगभग 20 करोड़ रुपये) के प्रदर्शन-आधारित बोनस की भी हकदार होंगी।

    खबरें और भी

    डग केहरिंग (Doug Kehring), जो पिछले छह महीनों से ऑरेकल के प्रमुख वित्तीय अधिकारी थे, अब पद छोड़ देंगे और कंपनी के 'गो-टू-मार्केट' ऑपरेशंस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

    AI बना छंटनी की बड़ी वजह?

    ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑरेकल एआई डेटा सेंटर विस्तार के लिए भारी निवेश कर रहा है। OpenAI जैसी कंपनियों के AI वर्कलोड को संभालने के लिए ऑरेकल ऐतिहासिक स्तर पर डेटा सेंटर्स का निर्माण कर रहा है। अमेजन (Amazon Vs Oracle) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Vs Oracle) को टक्कर देने की इस होड़ में कंपनी पर भारी कर्ज का बोझ बढ़ गया है।

    इसी 'कैश क्रंच' (नगदी की कमी) से निपटने के लिए कंपनी छंटनी का सहारा ले रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिन जॉब कैटेगरीज का काम अब AI के जरिए हो सकता है, वहां सबसे ज्यादा छंटनी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: टीचर नहीं बन पाए तो स्टील कंपनी बनाने में कर दिया दिन-रात एक, जिसने उड़ाया मजाक उसी का फर्म खरीद बना दिया 5.70 लाख करोड़ का एंपायर

    2030 तक नेगेटिव रहेगा कैश फ्लो?

    वॉल स्ट्रीट के अनुमानों के मुताबिक, क्लाउड यूनिट और डेटा सेंटर्स पर हो रहे इस बेतहाशा खर्च के कारण आने वाले कुछ वर्षों तक ऑरेकल का कैश फ्लो नेगेटिव रह सकता है। इस खर्च का फायदा 2030 के बाद ही मिलने की उम्मीद है। इसी वित्तीय दबाव को कम करने के लिए ऑरेकल ने इस साल कर्ज और इक्विटी बिक्री के जरिए $50 बिलियन तक जुटाने की योजना बनाई है। नई सीएफओ हिलेरी मैक्सन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इसी भारी-भरकम AI इन्फ्रास्ट्रक्चर खर्च को संतुलित करने और ग्राहकों व शेयरधारकों के लिए वैल्यू बनाए रखने की होगी।