सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: बीत गया रंगों का त्योहार, कब खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार; इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार?

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 12:50 PM (IST)

    होली के बाद भी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार जारी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे के दौर ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: बीत गया रंगों का त्योहार, कब खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार; इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार?

    PM Kisan Yojana: बीत गया रंगों का त्योहार, कब खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार; इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार?

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के इंतजार में होली का त्योहार बीत चुका है। इस बार कुछ राज्यों में 3 तो कुछ राज्यों में 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया किया गया। किसानों को ऐसी उम्मीद थी कि 22वीं किस्त के 2-2 हजार होली से पहले आ सकते हैं। हालांकि, सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। इसलिए होली से पहले 22वीं किस्त नहीं आई। इस योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? इसे लेकर एक तारीख को लेकर फिर चर्चा हो रही है।

    होली के बाद अब पीएम किसान योजना की 22वीं (PM Ksian Yojana 22nd Installment) किस्त का इंतजार किस दिन खत्म होगा और इस पर ताजा अपडेट क्या है? आइए जानते हैं।

    PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

    अब तक पीएम किसान योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी है। किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कृषि मंत्रालय की ओर से अभी 22वीं किस्त की तारीख को लेकर किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एक तारीख चर्चा में है। और वह तारीख है 13 मार्च की।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दिन पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख का एलान या फिर किस्त जारी की जा सकती है। 13 मार्च को पीएम मोदी असम जा रहे हैं। ऐसे में खबर है कि असम से पीएम मोदी किसानों को तोहफा दे सकते हैं।

    इन किसानों के खाते में आएंगे 4-4 हजार

    22वीं किस्त के दौरान कई किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। दरअसल, जिन किसानों की 21वीं किस्त तकनीकी कारणों से रुक गई थी, उनकी 21वीं किस्त 22वीं किस्त के साथ भेजी जा सकती है। वहीं, कई किसानों की किस्त भी रुक सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर किन किसानों की किस्त रुक सकती है।

    खबरें और भी

    किन किसानों की 22वीं किस्त रुकेगी?

    लाखों किसानों की पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त रुक सकती है। अगर आप एक लाभार्थी किसान हैं और अब तक ई-केवाईसी नहीं की है तो आपकी आगामी किस्त रुक सकती है। किस्त आने से पहले PM Kisan App के जरिए आप खुद से e-KYC कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- जंग के बीच क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, देश के पास सिर्फ 25 दिन का स्टॉक, अब कहां से आएगा तेल?