सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कब आएगी? जानें कितने महीने बाद खाते में आएंगे 2-2 हजार

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 06:59 PM (GMT+05:30)

    PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है। पिछली 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थ ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त? 2-2 हजार के लिए अभी करना होगा 3 महीने का इंतजार

    PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त? 2-2 हजार के लिए अभी करना होगा 3 महीने का इंतजार

    HighLights

    1. 23वीं किस्त जुलाई अंत या अगस्त शुरुआत में संभावित।

    2. अटकी 22वीं किस्त 23वीं के साथ जारी होगी।

    3. योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं।

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 22 किस्तें आ चुकी हैं। आखिरी किस्त 13 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने असम (Assam) से जारी की थी। लाखों किसानों की 22वीं किस्त अटक गई थी। अगर आप भी उन किसानों में से एक हैं, जिनकी 22वीं किस्त तकनीकी खामियों के चलते अटकी थी, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। 22वीं किस्त का पैसा 23वीं किस्त के साथ आपके खाते में आएगा। लेकिन सवाल यह है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी (PM Kisan Yojana ki 23veen Kist Kab Aayegi)?

    PM मोदी ने असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त के जरिए 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर की थी। अब अगली किस्त की राशि कब जारी होगी आइए जानते हैं।

    PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

    केंद्र सरकार हर साल पीएम किसान योजना की 2 किस्ते जारी करती है। एक वित्त वर्ष में किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। नया वित्त वर्ष शुरू होने के 2 से 3 महीने बाद पहली किस्त जारी की जाती है। 1 अप्रैल से भारत का नया वित्त वर्ष शुरू हो चुका है। ऐसे में अब 3 महीने बाद पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, निश्चित तारीख का एलान नहीं हुआ है। किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले ही आधिकारिक तारीख की घोषणा की जाती है।

    लेकिन अगर पिछले ट्रेंड के हिसाब से देखें तो वित्त वर्ष शुरू होने के 3 महीने बाद किस्त आती है। पिछले वित्त वर्ष की पहली किस्त और किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की गई थी। यानी जुलाई के आखिर और अगस्त की शुरुआत में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त आ सकती है।

    खबरें और भी

    इस बार कितना है पीएम किसान योजना का बजट?

    1 फरवरी 2026 को भारत का आम बजट पेश हुआ था। यह बजट वित्त वर्ष 2026-27 के लिए था। इस बजट में पीएम किसान योजना के लिए 63500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पिछले बजट में भी पीएम किसान के लिए इतनी ही राशि आवंटित की गई थी।

    PM-Kisan Yojana 2019 में किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, जमीन रखने वाले प्रत्येक किसान परिवार को लाभ के रूप में प्रति वर्ष 6,000 रुपये मिलते हैं। यह राशि वर्ष के दौरान तीन बराबर किस्तों में DBT (Direct Benefit Transfer) के रूप में दी जाती है।

    यह भी पढ़ें- सोने का इतिहासः वो देश, जहां चीटियां करती थीं खुदाई, नदी में बहता था गोल्ड; फिर भारत कैसे बन गया सोने की चिड़िया?