सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA की सबसे बड़ी कंपनी TCS के CEO की सैलरी 28 करोड़ रुपये, 6.3% का इंक्रीमेंट; कंपनी ने खुद दी जानकारी

Published: Sat, 16 May 2026 10:49 AM (IST)

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ के. कृतिवासन का वित्त वर्ष 2026 का वेतन 28.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले ...और पढ़ें

TCS CEO K Krithivasan ने FY26 में कमाए 28.1 करोड़ रुपये

TCS CEO K Krithivasan ने FY26 में कमाए 28.1 करोड़ रुपये

HighLights

  1. TCS सीईओ के. कृतिवासन का वेतन ₹28.1 करोड़।

  2. पिछले वित्त वर्ष से 6.3% की वृद्धि दर्ज की गई।

  3. कर्मचारियों की औसत सैलरी में 5.1% की बढ़ोतरी।

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी लिमिटेड के सीईओ की सैलरी को लेकर कंपनी ने जानकारी दी है। टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी TCS के CEO और MD के. कृतिवासन (K Krithivasan) ने वित्त वर्ष 2026 में 28.1 करोड़ रुपये की कमाई की। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 6.3 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 25 में कृतिवासन को कुल 26.52 करोड़ रुपये मिले।

कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि आखिर TCS CEO के. कृतिवासन ने किस-किस रूप में वित्त वर्ष 2026 में TCS से 28.1 करोड़ रुपये (TCS CEO Salary) की कमाई की।

TCS CEO ने किस रूस में कितना कमाया?

टीसीएस सीईओ के. कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2026 में 1.67 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी के रूप में, 1.43 करोड़ रुपये के बेनिफिट्स, भत्ते और अलाउंस के रूप में और 25 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में कमाए।

कंपनी द्वारा जारी की गई एनुअल रिपोर्ट के अनुसार CEO की सैलरी का बाकी कर्मचारियों की औसत सैलरी से अनुपात 332.8 था। औसत सैलरी का मतलब है, सभी कर्मचारियों को दी जाने वाली सैलरी में बीच का मूल्य।

TCS की COO आरती सुब्रमण्यम को वित्त वर्ष 26 में कुल 18.33 करोड़ रुपये का मेहनताना मिला, जिसमें 1.5 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी शामिल थी।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में औसत 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने बताया कि कर्मचारियों की कुल संख्या 584519 है।

जूनियर और मिड-लेवल के कर्मचारियों के औसत सालाना वेतन में 4.5 - 7.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दो अंकों का इंक्रीमेंट मिला। हालांकि, पूरे साल के दौरान, प्रमोशन और अन्य मौकों पर मिलने वाले अतिरिक्त वेतन को मिलाकर, कुल बढ़ोतरी 5.0 - 8.0 प्रतिशत के बीच रही।

हर मीटिंग के लिए ₹30000 की सिटिंग फीस देती है TCS

कंपनी अपने नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स को बोर्ड की मीटिंग्स और बोर्ड की कमेटियों की मीटिंग्स में शामिल होने के लिए हर मीटिंग के लिए ₹30000 की सिटिंग फीस देती है। कंपनी नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स को कमीशन भी देती है, जो एक्ट के लागू प्रावधानों के तहत कैलकुलेट किए गए कंपनी के नेट प्रॉफिट के 1% की सीमा के अंदर होता है, और यह सदस्यों की मंजूरी से दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- खत्म होगी कच्चे तेल के भंडारण की टेंशन! UAE भारत में करेगा ये काम; 70% तक बढ़ जाएगा इंडिया का ऑयल रिजर्व