सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाहर खाने वालों का बजट बिगड़ा! फिर महंगी हुई खाने की थाली, कितने हो गए veg-non veg के थाली के दाम?

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:57 PM (IST)

    देश में खुदरा महंगाई बढ़ने से जुलाई में शाकाहारी थाली की कीमत 4% बढ़कर ₹28.1 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 2% घटकर ₹53.5 पर आ गई। टमाटर, प्याज और आलू की ...और पढ़ें

    नई रिपोर्ट के मुताबिक वेज थाली के दाम बढ़े

    नई रिपोर्ट के मुताबिक वेज थाली के दाम बढ़े

    HighLights

    1. जुलाई में वेज थाली 4% महंगी, नॉन-वेज 2% सस्ती हुई।

    2. टमाटर, प्याज, आलू के दाम बढ़ने से वेज थाली महंगी हुई।

    3. मॉनसून में ब्रॉयलर चिकन सस्ता होने से नॉन-वेज थाली गिरी।

    नई दिल्ली| देश में खुदरा महंगाई दर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खाने-पीने के सामान की कीमतों में भी तेजी से उछाल देखा गया है। इसका असर हमारे घर की रसोई से लेकर महंगे रेस्टोरेंट्स पर भी पड़ा है। आपको बता दें कि क्रिसिल की ताजा 'ब्रेड राइस रेट' रिपोर्ट के मुताबिक TOP (टमाटर, प्याज और आलू) की कीमतें बढ़ने से वेज थाली की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है।

    एक महीने में कितने बढ़े थाली के दाम

    TOP सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी के कारण जुलाई में शाकाहारी थाली (Food) की औसत कीमत जून के ₹27.1 से बढ़कर ₹28.1 हो गई, जो पिछले महीने की तुलना में 4 प्रतिशत की वृद्धि है। यह इनडेक्स उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में प्रचलित कच्चे माल की कीमतों के आधार पर घर पर थाली तैयार करने की औसत लागत को मापता है। वहीं इससे उलट नॉनवेज थाली की कीमत पिछले महीने के ₹54.8 से घटकर ₹53.5 हो गई, जो 2 प्रतिशत की गिरावट है।

    हालांकि, सालाना आधार पर कीमतों को लेकर स्थिति काफी अलग है। शाकाहारी थाली की लागत पिछले साल जुलाई की तुलना में 14 फीसदी कम रही, वहीं नॉनवेज थाली की कीमतों में लगभग 13 फीसदी की कमी बताई गई है। ये आंकड़े एक साल पहले के ऊंचे स्तरों से खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बड़ी कमी को दर्शाती है।

    वेज थाली की कीमत बढ़ने का कारण

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार में टमाटर की आवक में 27 की कमी देखी गई। जिसके चलते जुलाई में इस मुख्य सब्जी की कीमतों में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो मॉनसून के दौरान अक्सर आने वाली मौसमी सप्लाई की समस्या को दिखाती है। इसके साथ ही आलू की कीमतों में 2 प्रतिशत और प्याज की कीमतों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके कारण थाली की कीमतें बढ़ी हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: देश के इन नामी होटलों में पकड़ा गया सड़ा हुआ चिकन और यूज किया कुकिंग ऑयल, FSSAI ने जब्त किया 4300 किलोग्राम आटा

    क्यों सस्ती हुई नॉनवेज थाली?

    पिछले महीने की तुलना में इस महीने जहां वेज थाली की कीमतें बढ़ी हैं वहीं मांसाहारी थाली में 2 फीसदी की गिरावट आई है। इसका कारण ये है कि ब्रॉयलर चिकन, जो मांसाहारी थाली की लागत का लगभग आधा हिस्सा होता है, इसकी कीमतों में सालाना आधार पर 12% और महीने-दर-महीने आधार पर 9% की गिरावट आई। गिरावट की मुख्य वजह मॉनसून और सावन के दौरान मांग में आने वाली भारी कमी को बताया जा रहा है। इस दौरान कई ग्राहक मांस खाना बंद कर देते हैं जिससे कीमतें कम हुई हैं।