विराट कोहली की RCB का मालिक बनेगा ये अंग्रेज! लगा दी 16 हजार करोड़ से ज्यादा की बोली; रेस में ये भारतीय भी
यूनाइटेड स्पिरिट्स की सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की RCB बिकने को तैयार है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-मालिक एवराम ग्लेजर ने इ ...और पढ़ें

विराट कोहली की RCB का मालिक बनेगा ये अंग्रेज! लगा दी 16 हजार करोड़ से ज्यादा की बोली; रेस में ये भारतीय भी
HighLights
मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-मालिक एवराम ग्लेजर ने RCB खरीदने की बोली लगाई।
ग्लेजर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए $1.8 बिलियन की पेशकश की।
अदार पूनावाला समेत कई दिग्गज भी RCB खरीदने की दौड़ में शामिल।
नई दिल्ली। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की सब्सीडरी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अंदर आने वाली RCB बिकने कि लिए तैयार है। अब तक 9 से 10 दिग्गज इसे खरीदने की बोली लगा चुके हैं। विराट कोहली इसी टीम से IPL में खेलते हैं। इसे खरीदने के लिए एक से एक बड़े-बड़े दिग्गज बोली लगा रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक बड़े अंग्रेज की भी एंट्री हो चुकी है। इतना ही नहीं RCB को खरीदने की रेस में अदार पूनावाला भी शामिल हैं।
अब इस लिस्ट में जिस अंग्रेज की एंट्री हुई है वह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह मालिक हैं। उनका नाम Avram Glazer है। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड के को-ओनर एवराम ग्लेजर इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बोली लगाई है।
इस अंग्रेज ने लगाई 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बोली
रिपोर्ट्स के अनुसार मैनचेस्टर यूनाइटेड के को-ओनर Avram Glazer ने RCB को खरीदने के लिए $1.8 बिलियन यानी तकरीबन 1,64,13,41,37,780 रुपये की बोली लगाई है। यह करीब 16.5 हजार करोड़ रुपये है। ब्लैकस्टोन इंक. कार्लाइल ग्रुप इंक. और भारत के बड़े नाम भी इस फ्रेंचाइजी के दूसरे संभावित खरीदारों में शामिल हैं। अभी RCB खरीदारी में और भी बड़े नामों की एंट्री हो सकती है।
डियाजियो पीएलसी रॉयल चैलेंजर्स की मौजूदा मालिक है, जो पिछले साल टी20 IPL क्रिकेट टूर्नामेंट की विनर थी और वह टीम का कुछ हिस्सा या पूरी टीम को $2 बिलियन तक की वैल्यूएशन पर बेचना चाहती है।
यह भी पढ़ें- इसी साल शुरू होगा रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन, मंत्री ने खुद कर दिया एलान; चीन पर कम होगी निर्भरता
Avram Glazer Family, जो NFL के टैम्पा बे बुकेनियर्स का भी मालिक है। यह परिवार कई सालों से क्रिकेट में आने की कोशिश कर रहा है। 2021 में, अवराम Glazer ने इंडियन प्रीमियर लीग की एक्सपेंशन फ्रैंचाइजी के लिए बोली लगाई, लेकिन नई टीमों के लिए जीतने वाले ऑफर लगभग $750 मिलियन और $950 मिलियन के चौंका देने वाले वैल्यूएशन तक पहुंचने के बाद उन्हें टीम नहीं मिली थी।
खबरें और भी
कभी विजय माल्या थे RCB के मालिक
IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी में से एक RCB कभी विजय माल्या की हुआ करती थी। माल्या का स्पिरिट्स बिजनेस खरीदने के बाद डियाजियो ने टीम को खरीद लिया था। विजय माल्या ने मार्च 2016 की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) के बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया था।