सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vishnu Prakash R Punglia के आईपीओ को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 10.63 गुना हुआ सब्सक्राइब किया गया

    By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 06:55 PM (IST)

    Vishnu Prakash R Punglia IPO बीते दिन शेयर बाजार में Vishnu Prakash का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला था। कंपनी का आईपीओ 28 अगस्त 2023 तक निवेशकों के लिए ...और पढ़ें

    Vishnu Prakash R Punglia के आईपीओ को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
    Vishnu Prakash R Punglia के आईपीओ को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स

    HighLights

    1. Vishnu Prakash R Punglia के आईपीओ 28 अगस्त तक खुला है।
    2. कंपनी के आईपीओ को दूसरे दिन 10.63 गुना अभिदान मिला।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। IPO: इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) फर्म विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड (Vishnu Prakash R Punglia Ltd) के आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) को शुक्रवार को प्रस्ताव के दूसरे दिन 10.63 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 308.88 करोड़ रुपये के सार्वजनिक निर्गम को प्रस्ताव पर 2,19,30,000 शेयरों के मुकाबले 23,30,33,100 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

    किसने कितना किया निवेश

    आपको बता दें कि कंपनी के आईपीओ में गैर-संस्थागत निवेशकों ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 19.39 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 12.88 गुना अभिदान मिला। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 35 प्रतिशत अभिदान मिला।

    आईपीओ में 3.12 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू है, जिसमें बिक्री की पेशकश (ओएफएस) घटक नहीं है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 94 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया ने बुधवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 92 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

    कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाए पैसों का इस्तेमाल पूंजीगत उपकरण खरीदने, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और शेष सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

    कंपनी के बारे में

    जोधपुर स्थित कंपनी के पास नौ राज्यों में चल रही परियोजनाओं के साथ, केंद्र और राज्य सरकारों के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के डिजाइन और निर्माण का अनुभव है। कंपनी के आईपीओ रा चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स और पैंटोमैथ कैपिटल प्रबंधक हैं। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

     

    खबरें और भी