सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिवालिया होकर अदाणी से बिकी JP Associates को इन 19 बैंकों ने दिया था लोन, लिस्ट में SBI और Yes Bank का भी नाम

    Updated: Wed, 13 May 2026 05:13 PM (GMT+05:30)

    दिवालिया हो चुकी जेपी एसोसिएट्स को अदाणी ग्रुप ने 14535 करोड़ रुपये में खरीदा है। कंपनी पर कुल 55357 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिससे 19 बैंकों को 40822 ...और पढ़ें

    JP Associates को किन बैंकों ने दिया था लोन

    JP Associates को किन बैंकों ने दिया था लोन

    HighLights

    1. अदाणी ग्रुप ने JP एसोसिएट्स को 14535 करोड़ में खरीदने की बोली जीती।

    2. कंपनी पर कुल 55357 करोड़ रुपये का भारी कर्ज।

    3. 19 बैंकों को 40822 करोड़ रुपये का 'हेयर कट' होगा।

    नई दिल्ली। दिवालिया होकर अदाणी के हाथों बिकने जा रही जेपी एसोसिएट्स ने कुछ दिन पहले एक्सचेंज फाइलिंग में कर्ज को लेकर जानकारी शेयर की थी। फाइलिंग में कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसके ऊपर 30 अप्रैल 2026 तक कितना कर्ज है। इसके साथ ही उस फाइलिंग में यह भी बताया गया था कि कंपनी ने किन बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से लोन लिया है।

    अदाणी ग्रुप ने जेपी एसोसिएट्स को खरीदने की बोली जीती है। अदाणी ग्रुप JP Group को खरीदने के लिए अदाणी ग्रुप ने 14535 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। और जेपी के ऊपर कुल 55357 करोड़ रुपये (JP Associates Loan Amount) का कर्ज है। यह कर्ज अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल के बाद अब अंबानी ने खोला अदाणी के खिलाफ मोर्चा, कहा- कब्जाना चाह रहे मेरी कंपनी; HC में लगाई गुहार

    अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर वो कौन से बैंक और वित्तीय संस्थान हैं, जिन्होंने जयप्रकाश एसोसिएट्स को लोन दिया। आइए जानते हैं।

    किन बैंकों ने JP Associates को दिया था लोन?

    जयप्रकाश गौड़ की जेपी एसोसिएट्स को 19 बैंकों/वित्तीय संस्थाओं ने लोन दिया है। 30 अप्रैल 2026 तक कंपनी के ऊपर कुल 55357 करोड़ रुपये है। कर्ज देने वालों की लिस्ट नीचे दी गई है। इसमें कुल 19 बैंक/ वित्तीय संस्थान शामिल हैं, जिन्होंने जेपी ग्रुप को लोन दिया था। इसमें भारतीय स्टेट बैंक से लेकर Yes Bank तक का नाम शामिल है।

    1. नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL)
    2. एक्सिस बैंक लिमिटेड
    3. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
    4. केनरा बैंक
    5. बैंक ऑफ बड़ौदा
    6. ICICI बैंक लिमिटेड
    7. इंडियन ओवरसीज बैंक
    8. IDBI बैंक लिमिटेड
    9. द जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड
    10. DBS बैंक इंडिया लिमिटेड
    11. पंजाब नेशनल बैंक
    12. पंजाब एंड सिंध बैंक
    13. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    14. Yes बैंक लिमिटेड
    15. एसेट केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज (ACRE) लिमिटेड
    16. एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया लिमिटेड (ARCIL)
    17. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (e-कॉरपोरेशन बैंक)
    18. द बैंक ऑफ न्यूयॉर्क
    19. मेलॉन

    बैंकों को होगा ₹40822 करोड़ का हेयर कट

    अदाणी ग्रुप Jaiprakash Associates Limited (JAL) को अपना बनाने के लिए 14535 करोड़ रुपये देगा। कंपनी के ऊपर कुल 55357 करोड़ रुपये का कर्ज है। ये कर्ज बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिया गया है, जो हमने ऊपर बताया है। ऐसे में अब जब कंपनी दिवालिया होकर 14535 करोड़ रुपये में बिक रही है तो बैंकों को ₹40822 करोड़ का हेयर कट झेलना होगा।

    खबरें और भी

    यानी बैंकों को ₹40822 करोड़ का नुकसान सहना होगा। इसे फाइनेंशियल लैंग्वेज में हेयर कट कहते हैं। जब कोई कंपनी दिवालिया होकर बिकती है तो बैंकों को हेयर कट झेलना पड़ता है।

    Source- BSE Filing

    यह भी पढ़ें- JP Associates के मालिकों ने कौन सी गलती की, जिससे डूब गया पूरा साम्राज्य; कैसे खत्म हुआ गौड़ परिवार का दबदबा