Budget 2026: कपड़ा क्षेत्र के लिए 5 बड़े कम्पोनेंट का एलान, माइक्रो एंटरप्राइजेज को मिलेगा ₹2 हजार Cr करोड़ रुपये का सपोर्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FY27 बजट (Budget 2026) में श्रम-प्रधान कपड़ा क्षेत्र के लिए एक इंटीग्रेटेड कार्यक्रम प्रस्तावित किया। इसमें राष्ट्रीय ...और पढ़ें

श्रम-प्रधान कपड़ा क्षेत्र के लिए पांच मुख्य घटकों का एलान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FY27 के लिए बजट (Budget 2026) पेश किया। बजट में श्रम-प्रधान कपड़ा क्षेत्र के लिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच मुख्य घटकों वाले एक इंटीग्रेटेड कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। इनमें पहला है राष्ट्रीय फाइबर योजना, जिसका लक्ष्य रेशम, ऊन और जूट जैसे प्राकृतिक फाइबर के साथ-साथ मानव निर्मित और नए औद्योगिक युग के फाइबर में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। दूसरा है कपड़ा विस्तार और रोजगार योजना, जिसके जरिए मशीनरी, प्रौद्योगिकी उन्नयन और सामान्य परीक्षण और प्रमाणन केंद्रों के लिए पूंजी सहायता प्रदान करके पारंपरिक समूहों का आधुनिकीकरण करना है।
क्या है राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम?
वित्त मंत्री ने बजट स्पीच में राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम (NHHP) का भी जिक्र किया, जिसे बुनकरों और कारीगरों के लिए लक्षित सहायता सुनिश्चित करते हुए मौजूदा योजनाओं को एकीकृत और मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है।
माइक्रो एंटरप्राइजेज को 2,000 करोड़ रुपये की सहायता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेक्सटाइल सेक्टर के लिए एक नेशनल फाइबर स्कीम का प्रस्ताव दिया और एक बड़ी टेक्सटाइल विस्तार योजना की जानकारी दी, जिसमें इंडस्ट्री को मॉडर्न बनाने के लिए मशीनरी के लिए कैपिटल सपोर्ट और टेक्सटाइल स्किलिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए एक नई पहल शामिल है।
उन्होंने कहा कि माइक्रो एंटरप्राइजेज को 2,000 करोड़ रुपये के फंड के जरिए सपोर्ट दिया जाएगा।
"SME ग्रोथ फंड से भी मदद मिलेगी"
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित 10,000 करोड़ रुपये के SME ग्रोथ फंड से भी माइक्रो एंटरप्राइजेज को मदद मिलेगी। MSMEs के लिए लिक्विडिटी की दिक्कत कम करने के लिए, सीतारमण ने कहा कि ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) कॉर्पोरेट्स के लिए एक प्राइसिंग बेंचमार्क के तौर पर काम करेगा और MSME की लिक्विडिटी को सपोर्ट करने के लिए इसे सेटलमेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर अनिवार्य किया जाएगा।
खबरें और भी
पब्लिक कैपेक्स कितना बढ़ाया?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पब्लिक कैपिटल खर्च 2014-15 में 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 के बजट अनुमानों में 11.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि 2026-27 के बजट में इस गति को बनाए रखने के लिए पब्लिक कैपेक्स को और बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है।