सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2026: 85 मिनट के बजट भाषण में 'INDIA' सबसे आगे, नौकरी-हेल्थ, एजुकेशन से किसानों तक का कितनी बार किया जिक्र?

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

    Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 85 मिनट के बजट 2026 भाषण का विश्लेषण किया गया है। इसमें बताया गया है कि 'इंडिया' शब्द का सर्वाधिक 86 बार ...और पढ़ें

    Budget 2026: 85 मिनट के बजट भाषण में 'INDIA' सबसे आगे, नौकरी-हेल्थ, एजुकेशन से किसानों तक का कितनी बार किया जिक्र?

    Budget 2026: 85 मिनट के बजट भाषण में 'INDIA' सबसे आगे, नौकरी-हेल्थ, एजुकेशन से किसानों तक का कितनी बार किया जिक्र?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| 85 मिनट का भाषण, लाखों करोड़ का बजट (Budget 2026) और बार-बार दोहराए गए कुछ खास शब्द... इस बार का बजट सिर्फ आंकड़ों से नहीं, बल्कि शब्दों से भी कहानी कह गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman Budget Speech) ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कुल 53,47,315 करोड़ रुपए के अनुमानित खर्च की रूपरेखा रखी। दिलचस्प बात ये है कि 85 मिनट के भाषण का औसत निकालें तो हर मिनट लगभग 62,909 करोड़ रुपए के खर्च की बात हुई।

    85 मिनट में भारत का कितनी बार लिया नाम?

    वित्त मंत्री ने अपने भाषण के दौरान सबसे ज्यादा 86 बार इंडिया (INDIA) का जिक्र किया। यानी हर मिनट औसतन एक बार देश का नाम लिया। इसके बाद सबसे ज्यादा फोकस मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) और मैन्युफैक्टर (Manufacture) पर दिखा, जिनका जिक्र क्रमशः 24 और 35 बार हुआ। साफ है कि सरकार उत्पादन बढ़ाने और 'मेक इन इंडिया' जैसे विजन को आगे बढ़ाने का संदेश दे रही है।

    रोजगार से जुड़ा नौकरी (Jobs) शब्द सिर्फ 4 बार आया, जबकि MSME का जिक्र 6 बार हुआ। जो छोटे उद्योगों के जरिए नौकरी बढ़ाने के संकेत देता है। वहीं एजुकेशन (Education) 16 बार और स्वास्थ्य (Health) 10 बार बोला गया, यानी सामाजिक सेक्टर भी एजेंडे में रहा।

    पल-पल का अपडेट- Budget 2026 LIVE: दवाएं सस्ती, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, STT कर में बढ़ोतरी, बजट 2026 के बड़े ऐलान

    30 जरूरी शब्दों का कितनी बार हुआ जिक्र?

    क्रमांक वित्त मंत्री द्वारा बोले गए शब्द कितनी बार किया जिक्र
    1 भारत (India) 86
    2 Manufacture, Manufacturing 59
    3 योजनाएं (Scheme) 34
    4 टैरिफ (Tariff) 25
    5 इन्फ्रास्ट्रक्चर और सड़कें (Infrastructure, Roads) 17
    6 शिक्षा (Education) 16
    7 Income Tax, Indirect Taxes, Direct taxes 15
    8 किसान, खेती (Agriculture) 13
    9 फाइनेंस (Finance) 11
    10 जीएसटी (GST) 11
    11 स्वास्थ्य (Health) 10
    12 स्पोर्ट्स (Sports) 9
    13 दवाएं (Medicines) 8
    14 जीडीपी (GDP) 8
    15 एनर्जी (Energy) 8
    16 युवा (Youth) 7
    17 एमएसएमई (MSMEs) 6
    18 महिलाएं (Women) 5
    19 सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 5
    20 नौकरी (Jobs) 4
    21 डिफेंस (Defence) 4
    22 बायोफार्मा (Biopharma) 4
    23 Animal Husbandry 4
    24 राजकोषीय घाटा (Fiscal deficit) 4
    25 ट्रैवल (Travel) 3
    26 गोल्ड बॉन्ड्स (Gold Bonds) 3
    27 सेमीकंडक्टर (Semiconductor) 2
    28 रेयर अर्थ (Rare Earth) 2
    29 स्टार्टअप्स (Start-ups) 2
    30 रेल और एआई (Rail, AI) 1, 1

    कुल मिलाकर, इस बजट भाषण में शब्दों के जरिए सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दीं, मैन्युफैक्चरिंग, योजनाएं, शिक्षा और देश की ग्रोथ।

    खबरें और भी