क्या शेयर बाजार के लिए बहुत बुरा होगा STT टैक्स का बढ़ना, और गिरेगा मार्केट? 3 एक्सपर्ट्स ने दी राय
बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा F&O सेगमेंट पर STT बढ़ाने से शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक क ...और पढ़ें

STT में बढ़ोतरी से शेयर मार्केट में गिरावट बढ़ी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। बजट (Budget 2026) से शेयर बाजार कई तरह की आस लगाए बैठा था। इनमें LTCG और STT टैक्स की दरों में कटौती जैसी मांग शामिल थी। लेकिन, वित्त मंत्री ने कोई राहत नहीं दी बल्कि मार्केट के फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स की दरों को बढ़ा दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस फैसले से मार्केट में गिरावट तगड़ी गिरावट आ गई और निफ्टी 2 फीसदी की गिरावट के साथ 25800 के ऊपर बंद हुआ। अब सवाल है कि क्या शेयर बाजार में और मंदी देखने को मिल सकती है।
यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि बाजार के लिए यह बजट, उम्मीदों के अनुरुप नहीं रहा है, क्योंकि इस बजट में किसी बड़े रिफॉर्म्स का एलान नहीं हुआ है, साथ ही रियल एस्टेट और रेलवे के लिए भी कोई बड़ी घोषणाएं नहीं हुई।
STT का बाजार पर कितना असर?
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट, डॉ वी के विजय कुमार ने कहा, "शेयर बाजार के नजरिए से बजट थोड़ा निराशाजनक है क्योंकि कई बाजार प्रतिभागियों को कैपिटल गैन टैक्स में कुछ राहत की उम्मीद थी, जो नहीं मिली। लेकिन मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिये से यह एक अच्छा बजट है जो राजकोषीय विवेक के साथ विकास के लिए एक स्पष्ट रणनीति प्रस्तुत करता है।"
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2027 में नोमिनल जीडीपी में 10% की वृद्धि हो सकती है, जिससे कंपनियों की आय में लगभग 15% की वृद्धि संभव हो सकेगी, जो बाजार के दृष्टिकोण से अच्छा है।"
STT के चलते क्या और गिरेगा बाजार?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ धीरज रेल्ली ने कहा, STT बढ़ाए जाने के कारण बाजार में आई गिरावट एक क्विक करेक्शन है। मुझे पूरा विश्वास है कि निवेशकों को बाजार में अपनी भागीदारी बनाए रखनी चाहिए और पूंजी-गहन निवेशों के बजाय मजबूत आय वाले क्षेत्रों पर रणनीतिक रूप से ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार पर सरकार ने क्यों बढ़ाया STT टैक्स? बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई वजह
वहीं, इंडिपेंडेट मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा ने भी कहा है कि बाजार के नजरिये से यह बजट थोड़ा निराशाजनक रहा, खासकर STT में बढ़ोतरी से सेंटिमेंट बिगड़े हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि मौजूदा स्तरों से उन्हें बाजार में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।
(डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)