सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेयर बाजार पर सरकार ने क्यों बढ़ाया STT टैक्स? बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई वजह

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 04:20 PM (IST)

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में शेयर बाजार के F&O सेगमेंट पर STT बढ़ाने का ऐलान किया, जिससे बाजार में भारी गिरावट आ गई। उधर, बजट पेश करने के ब ...और पढ़ें

    बजट में STT में बढ़ोतरी के एलान से बाजार में गिरावट आई।

    बजट में STT में बढ़ोतरी के एलान से बाजार में गिरावट आई।

    HighLights

    1. अत्यधिक सट्टेबाजी रोकने के लिए STT बढ़ाया गया।

    2. फ्यूचर सेगमेंट में STT 150% बढ़कर 0.05% हुआ।

    3. STT वृद्धि के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट।

    नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान जैसे ही शेयर बाजार के फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में STT टैक्स को बढ़ाने का एलान किया, उसके बाद ही मार्केट में गिरावट हावी हो गई। इंट्रा में निफ्टी 25500 के नीचे चला गया और उतार-चढ़ाव के बाद 25800 के ऊपर क्लोज हुआ। उधर, बजट के बाद वित्त मंत्री और रेवेन्यू सेक्रेटरी ने F&O सेगमेंट पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स की दरें बढ़ाए जाने का कारण बताया।

    सरकार ने क्यों बढ़ाया STT?

    रेवेन्यू सेक्रेटरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) से जुड़े सिस्टेमेटिक जोखिमों का समाधान करना है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने कहा कि वायदा और विकल्प पर एसटीटी में वृद्धि का उद्देश्य अत्यधिक सट्टेबाजी पर अंकुश लगाना है।

    वित्त मंत्री ने दोहराया कि एसटीटी में बढ़ोतरी मामूली है और इसका एकमात्र उद्देश्य अत्यधिक सट्टेबाजी को रोकना है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि एसटीटी में वृद्धि केवल वायदा और विकल्प सौदों पर ही लागू होगी, क्योंकि इनमें अत्यधिक सट्टेबाजी और जोखिम शामिल है।

    क्या होता है STT?

    STT (सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स) एक प्रकार का टैक्स है जो शेयर बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री पर लगता है। शेयर, डेरिवेटिव्स या इक्विटी म्यूचुअल फंड्स को स्टॉक एक्सचेंज पर खरीदते या बेचते समय यह टैक्स लागू होता है। इस टैक्स को सरकार ने साल 2004 में शुरू किया था ताकि शेयर बाजार में सट्टेबाज़ी कम हो और सरकार को टैक्स से कमाई हो सके।

    खबरें और भी

    STT में कितनी बढ़ोतरी?

    इस बजट में फ्यूचर सेगमेंट में STT को पहले के 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है, जो कि 150 फीसदी की बढ़ोतरी है। वहीं, ऑप्शंस पर STT बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है, जो कि पहले 0.1 फीसदी था।

    ये भी पढ़ें- Budget 2026: 85 मिनट के बजट भाषण में 'INDIA' सबसे आगे, नौकरी-हेल्थ, एजुकेशन से किसानों तक का कितनी बार किया जिक्र?

    STT में बढ़ोतरी से टूटा शेयर मार्केट

    शेयर बाजार के फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स बढ़ाने के फैसले से मार्केट बुरी तरह टूट गया। इंट्रा डे के दौरान मार्केट में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला और निफ्टी की क्लोजिंग 2 फीसदी की गिरावट के साथ हुई। इंडेक्स के 50 में से 44 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए।