Gold Price Hike: सोने में जोरदार उछाल, दिन भर में ₹2800 से ज्यादा चढ़े दाम; क्यों आई तेजी और क्या ताजा रेट?
Gold Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के कारण घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है। जून डिलीवरी वाला ...और पढ़ें

सोने में जोरदार उछाल, दिन भर में ₹2800 से ज्यादा चढ़े दाम
HighLights
सोने की कीमतों में ₹2800 से अधिक का उछाल।
मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक अनिश्चितता मुख्य कारण।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का भी असर दिखा।
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव के बीच घरेलू वायदा बाजार में सोने की चमक फिर से बढ़ गई है। गुरुवार को सोने की कीमतों में 2800 रुपए से ज्यादा का बड़ा उछाल (gold price hike) आया, जिसके बाद जून डिलीवरी वाला सोना 1,51,890 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया।
वैश्विक अनिश्चितता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय रुझानों के कारण निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया है। खबर लिखे जाने तक सोना 1,51,137 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 2087 रुपए की बढ़त दर्ज हुई। कारोबार के दौरान सोने का लो लेवल 1,49,069 रुपए (gold price today) रहा। जबकि पिछला क्लोज 1,49,050 रुपए था।
यह भी पढ़ें- Silver Price Hike: चांदी ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! दिन भर में ₹7100 उछला भाव, कहां पहुंचे ताजा रेट?
MCX पर कारोबार का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के जून अनुबंध की कीमतों में 1.40% की तेजी देखी गई। इस दौरान कुल 8974 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में यह तेजी हालिया गिरावट के बाद हुई निचली स्तर पर खरीदारी (bottom-fishing) और वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता के कारण आई है।
क्या है तेजी की असली वजह?
सोने में इस तूफानी तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व का निर्णय मुख्य कारण है। फेड ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसका सकारात्मक असर पूरी दुनिया के कमोडिटी मार्केट पर पड़ा है।
खबरें और भी
वहीं, पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भी सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में और मजबूत बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क (COMEX) में भी सोना 1.59% उछलकर 4,633.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
बता दें कि महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शुक्रवार, 1 मई को सुबह के सत्र में घरेलू जिंस बाजार (MCX) कारोबार के लिए बंद रहेंगे। आने वाले दिनों में बाजार की चाल वैश्विक भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेगी। फिलहाल, सोने में आई यह तेजी निवेशकों और खरीदारों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।