सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! एक ही झटके में ₹1800 तक टूटे दाम; चेक करें आज के रेट्स

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:18 AM (IST)

    Gold Silver Price Today: अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में 24 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोना ₹1,42,500 प्र ...और पढ़ें

    क्या है सोने-चांदी के भाव?

    क्या है सोने-चांदी के भाव?

    HighLights

    1. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट।

    2. घरेलू MCX पर भी सोने-चांदी के दाम गिरे।

    3. आज 24 कैरेट सोना ₹1,42,500 प्रति 10 ग्राम।

    नई दिल्ली: लगातार सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। घरेलू बाजार (Bullion Market) से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक दाम में बदलाव हो रहे हैं। लेकिन आज यानी 24 जुलाई शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोने-चांदी दोनों के दाम गिर गए हैं। ऐसे में आइए चेक करते हैं क्या हैं आज के ताजा भाव?


    इंटरनेशनल मार्केट के दाम?

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में (Gold Silver Price Today) लगातार उछाल के बाद आज 24 जुलाई को गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.47% तक गिरकर कीमत 4031.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.84% गिरी और यह 57.565 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जो हाल के दिनों के बाद भारी गिरावट है।

    MCX क्या है प्राइस?

    वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर भी सोने के दाम गिरते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) 0.41% गिरकर कर करीब ₹1,42,230 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम गिरते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी गिरावट देखने को मिली है। यह लगभग 0.57% चढ़कर ₹2,18,128 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    क्या है सोने-चांदी का रेट?

    आज यानी 24 जुलाई को भारत में सोने के दाम में गिरावट देखने की मिली है। 24 कैरेट सोना (Gold Price today) करीब ₹1,42,500 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,31,700 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,07,617 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Rates) भी गिरे हैं। यह लगभग ₹2,18,790 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    खबरें और भी

    MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

    घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 610 रुपए गिरकर 1,42,208 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 1247 रुपए गिरकर 2,18,400 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

    यह भी पढ़ें: Freelancers और Professionals की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 50% इनकम पर देना होगा टैक्स, झट से जानें कैसे बचेंगे पैसे