सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: फिर चमक उठा सोना-चांदी, दाम सुन छूट जाएंगे पसीने! अचानक क्यों बढ़ गईं कीमतें?

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:21 AM (IST)

    Gold Silver Rates Today: सोना-चांदी के दामों में अचानक तेजी देखने को मिली है, जिससे खरीदारी से पहले आज के भाव जानना जरूरी है। ...और पढ़ें

    क्या है सोना-चांदी का आज का ताजा भाव

    क्या है सोना-चांदी का आज का ताजा भाव

    HighLights

    1. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम में तेजी।

    2. घरेलू MCX पर सोना ₹1.43 लाख/10 ग्राम के पार।

    3. चांदी की कीमत ₹2.19 लाख प्रति किलोग्राम के पार।

    नई दिल्ली: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। कल सोमवार, 3 अगस्त को सोने-चांदी के दामों (Gold Silver Price) में दिनभर तेजी के बाद रात को अचानक गिरावट देखने को मिली। ऐसे में आज यानी मंगलवार 4 अगस्त को खरीदारी से पहले दाम जानना बेहद जरूरी है। ऐसे में बुलियन मार्केट (bullion market) से लेकर इंटरनेशनल मार्केट (international market) तक के प्राइस पर एक नजर डालते हैं।

    इंटरनेशनल मार्केट में क्या है प्राइस?

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) में तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों की मानें तो सोना 0.61% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4115.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 1.78% उछलकर 58.885 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

    MCX पर क्या है ताजा रेट?

    वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.19 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

    घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 700 रुपए उछला और 1,43,615 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2592 रुपए चढ़कर 2,19,337 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

    खबरें और भी

    शहर में क्या है रेट?

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹143,120 ₹131,193 ₹107,340 218,930
    मुंबई 143,360 ₹131,413 ₹107,520 ₹219,310
    पटना 143,290 ₹131,349 ₹107,468 ₹219,190
    जयपुर ₹143,340 ₹131,395 ₹107,505 ₹219,450
    कानपुर ₹142,517 ₹131,181 ₹107,110 ₹2,19, 920
    लखनऊ ₹142,470 ₹131,181 ₹108,603 ₹218,150

    यह भी पढ़ें: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब पेमेंट करने से पहले मिलेगा आखिरी मौका; आ रहा है नया सिक्योरिटी अलर्ट