सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोना फिर हुआ धड़ाम, चांदी में भी हलचल; जानिए आज दिल्ली, मुंबई से लेकर नोएडा तक क्या हैं ताजा भाव?

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 09:36 AM (IST)

    Gold Silver price Today: आज 6 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। वैश्विक बाजार की अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों का ...और पढ़ें

    सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी

    सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी

    HighLights

    1. आज 6 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

    2. चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

    3. वैश्विक बाजार की अनिश्चितता से घरेलू सर्राफा बाजार प्रभावित।

    नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनुमानों के बीच सोने की चमक एक बार फिर फिकी पड़ती दिख रही है। अगर आप आज यानी 6 जुलाई को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

    कैसा है आज सर्राफा बाजार का हाल?

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल (विशेषकर अमेरिका-ईरान तनाव) का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ देखा जा सकता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में मामूली सुस्ती दिखी, जबकि जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में हल्की तेजी दर्ज की गई है।


    सोने-चांदी में आई मजबूती

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम होने से सोने को सपोर्ट मिला है। आंकड़ों की मानें तो सोने की कीमतों में 1.23% की बढ़त दर्ज की गई और कीमत 50.90 डॉलर चढ़कर 4,176 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी (Silver Price) में 2.14% की उछाल आई है और यह 62.370 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

    वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। MCX पर सोना करीब ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग ₹2.36 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है।

    खबरें और भी

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹147,180 ₹134,915 ₹110,385 ₹235,680
    मुंबई ₹147,430 ₹135,144 ₹110,573 ₹236,090
    पटना 147,350 ₹135,071 ₹110,513 ₹235,960
    जयपुर ₹147,410 ₹135,126 ₹110,558 ₹236,060
    कानपुर ₹147,470 ₹135,181 ₹110,603 ₹236,150
    लखनऊ ₹147,470 ₹135,181 ₹110,603 ₹236,150

    नोएडा और NCR क्षेत्र में सोने की कीमतें अमूमन नई दिल्ली के भाव के ही आस-पास रहती हैं, हालांकि ज्वैलर के मेकिंग चार्ज के आधार पर अंतिम कीमत में थोड़ा बदलाव आ सकता है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो सोने-चांदी के दामों में तेज उछाल देखने को मिली था। वहीं आज सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है।


    क्या है वजह?

    इस उतार-चढ़ाव के पीछे ग्लोबल मार्केट की चाल अहम मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने पर दबाव बना हुआ है, जबकि औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही है, जबकि चांदी को शॉर्ट टर्म में तेजी मिल रही है।

    यह भी पढ़ें: आसमान छूते सोने के भाव ने किया कमाल! तिजोरी से निकला सोना, देश में गोल्ड लोन में आया 200% का बंपर उछाल