Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी धड़ाम, एक हफ्ते में 14 हजार रुपये से ज्यादा गिरी कीमत; चेक करें ताजा भाव
Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सोना ₹6,400 और चांदी ₹14,300 से तक सस्ती हो गई है। ...और पढ़ें
-1781327727638_m.webp)
सोना ₹6,400 से अधिक, चांदी ₹14,300 सस्ती हुई।
HighLights
सोना ₹6,400 से अधिक, चांदी ₹14,300 सस्ती हुई।
24 कैरेट सोना ₹1,47,800/10 ग्राम, चांदी ₹2,42,582/किलो पर पहुंची।
महंगाई, कच्चे तेल और मुनाफावसूली कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण।
IANS, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 6,438 रुपये कम होकर 1,47,800 रुपये प्रति (Gold Price Today) 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,54,238 रुपये पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,35,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,41,282 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,10,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,15,679 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 11 जून को सुबह के सत्र में 1,44,782 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 9 जून को सुबह के सत्र में 1,52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।
चांदी इस हफ्ते 14,326 रुपये हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 14,326 रुपये कम होकर 2,42,582 रुपये प्रति किलो (Silver Price Today) हो गया है, जो कि पहले 2,56,908 रुपये प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में सबसे न्यूनतम दाम 11 जून को शाम के सत्र में 2,32,591 रुपये प्रति किलो देखा गया।
वहीं, उच्चतम दाम 9 जून को शाम के सत्र में 2,45,938 रुपये प्रति किलो देखा गया। वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,248 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 68 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।
क्यों गिरी सोने और चांदी की कीमत?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिका - ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर रहना है।
इसके साथ ही ब्याज दरों के बढ़ाने की आसान कहां है निवेशकों को सोने और चांदी में मुनाफा वसूली पर मजबूर किया है। बीते एक वर्ष में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर में इस दौरान सोने ने 24 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 87 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।