सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SpaceX Share ने की 19% की चढ़ाई, मस्क बने दुनिया के पहले खरबपति; देखें दुनिया के 10 अमीरों की लिस्ट में कौन-कौन

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 11:11 AM (IST)

    SpaceX की शानदार लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर पहले दिन 19% चढ़ गए, जिससे एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बन गए। उनकी संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक ...और पढ़ें

    SpaceX के शेयर पहले दिन 19% उछले।

    SpaceX के शेयर पहले दिन 19% उछले।

    HighLights

    1. SpaceX के शेयर पहले दिन 19% उछले।

    2. एलन मस्क बने दुनिया के पहले खरबपति।

    3. उनकी संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंची।

    नई दिल्ली। दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल Elon Musk ने एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी कंपनी SpaceX की शानदार लिस्टिंग हुई। स्टॉक मार्केट में SpaceX के पहले दिन ही यह स्टार्टअप दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली पब्लिक कंपनियों में से एक बन गया। पहले दिन स्पेसएक्स के शेयरों (SpaceX Share) ने 19 फीसदी की चढ़ाई की। यानी SpaceX IPO खरीदने वालों को पहले ही दिन 19% का रिटर्न मिला।

    SpaceX की शानदार लिस्टिंग के बाद एलन मस्की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ। इतना की वह दुनिया के पहले खरबपति बन गए। वह दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बने हैं। इससे पहले इस मुकाम तक कोई नहीं पहुंचा है।

    SpaceX की हुई धमाकेदार लिस्टिंग

    शुक्रवार को SpaceX ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की। कंपनी का शेयर 150 डॉलर के आसपास खुला और कारोबार के दौरान करीब 19% तक उछल गया। दिन के अंत में शेयर 160.95 डॉलर (SpaceX Share Price) पर बंद हुआ। इस तेजी के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

    दुनिया के 10 अमीरों की लिस्ट

    SpaceX की ऐतिहासिक लिस्टिंग ने न केवल निवेशकों को बड़ा रिटर्न दिया है, बल्कि एलन मस्क को वैश्विक कारोबार की नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। दुनिया के पहले ट्रिलियन डॉलर संपत्ति वाले व्यक्ति बनने के साथ ही उन्होंने एक और ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे फिलहाल छू पाना किसी दूसरे अरबपति के लिए आसान नहीं होगा।

    हमने नीचे दुनिया के 10 अमीरों की लिस्ट दी है। यह लिस्ट फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के आधार पर बनाई गई है।

    दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

    क्रमांक नाम नेटवर्थ प्रमुख कंपनी
    1 एलन मस्क 1.1 ट्रिलियन डॉलर (100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) SpaceX और टेस्ला
    2 लैरी पेज 294.1 बिलियन डॉलर (27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) गूगल
    3 सर्गेई ब्रिन 271.3 बिलियन डॉलर (27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) गूगल
    4 जेफ बेजोस 248.9 बिलियन डॉलर (23.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) अमेजन
    5 लैरी एलिसन 231.5 बिलियन डॉलर (22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) ओरेकल
    6 माइकल डेल 225 बिलियन डॉलर (21 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) डेल
    7 मार्क जकरबर्ग 194.8 बिलियन डॉलर (18.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) फेसबुक
    8 जेन्सेन हुआंग 177.4 बिलियन डॉलर (16.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) एनवीडिया
    9 बर्नार्ड अर्नो एंड फैमिली 156.8 बिलियन डॉलर (14.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) एलवीएमएच लुई वुइटन मोएट हेनेसी
    10 वॉरेन बफेट 144.5 बिलियन डॉलर (13.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) बर्कशायर हैथवे
    सोर्स- फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट

    फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपति सूची के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (Elon Musk Net Worth) के स्तर पर पहुंच गई। सिर्फ एक दिन में उनकी नेटवर्थ में 61 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ। भारतीय रुपये में उनकी संपत्ति लगभग 100 लाख करोड़ रुपये के पार चली गई।

    एलन मस्क ने लिस्टिंग के दिन अपने शुरुआती संघर्षों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें SpaceX के सफल होने की संभावना 10% से भी कम लगती थी। इसके बावजूद उन्होंने जोखिम उठाने का फैसला किया और अंतरिक्ष क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने का प्रयास जारी रखा।

    खबरें और भी

    आज SpaceX अमेरिका की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में शामिल हो चुकी है। कंपनी का मूल्यांकन कई दिग्गज टेक कंपनियों के बराबर पहुंच गया है। खास बात यह है कि इसका बाजार मूल्य मस्क की दूसरी प्रमुख कंपनी Tesla से भी अधिक हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Mock Trading: आज शनिवार को भी खुला है स्टॉक मार्केट, NSE-BSE में हो रही ट्रेडिंग; चेक करें क्या है टाइमिंग

     "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)