सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Hike: थम गया सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला, US से आई खबर के बाद कीमतों में भारी उछाल

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Thu, 03 Sep 2026 10:42 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख और अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी दर के आंकड़ों के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भारी ...और पढ़ें

सोने की कीमत 3,400 रुपये बढ़ी, 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम।

सोने की कीमत 3,400 रुपये बढ़ी, 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम।

HighLights

  1. सोने की कीमत 3,400 रुपये बढ़ी, 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम।

  2. चांदी 5,000 रुपये महंगी होकर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम हुई।

  3. अमेरिकी बेरोजगारी दर बढ़ने से कीमतों में भारी उछाल आया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Silver Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने में लगातार छह दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और यह 3,400 रुपये की बढ़त के साथ 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने औरचांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे की वजह अमेरिका से आई एक खबर रही है। यह खबर है अमेरिकी में बढ़ती बेरोजगारी दर के आंकड़े।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 3,400 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Hike) हो गई। चांदी में भी तेजी आई और यह 5,000 बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछली बार चांदी 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कीमतों में तेजी पर क्या बोले एक्सपर्ट?

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा, "अमेरिकी बान्ड प्रतिफल के हालिया ऊंचे स्तर से नीचे आने के कारण सोने और चांदी में सुधार हुआ, जबकि नए भू-राजनीतिक तनावों के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी मांग बनी हुई है।"

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि यह सुधार अमेरिकी मौद्रिक नीति की उम्मीदों में बदलाव के प्रति सोने की संवेदनशीलता को दर्शाता है। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना में 55.76 डॉलर या 1.27 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 4,443.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 65.77 डॉलर प्रति औंस हो गई।

अमेरिका में बढ़े बेरोजगारी दर के आंकड़े

29 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में अमेरिका में शुरुआती बेरोजगारी दावों की संख्या बढ़कर 206,000 हो गई। यह आंकड़ा 205,000 के शुरुआती अनुमान से थोड़ा ज्यादा था और पिछले हफ्ते के संशोधित 204,000 (जिसे पहले 203,000 बताया गया था) से भी ज्यादा था। शुरुआती दावों का चार-हफ़्ते का मूविंग एवरेज, जो साप्ताहिक उतार-चढ़ाव को संतुलित करता है, उसमें भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई। पिछले हफ्ते के संशोधित एवरेज की तुलना में यह 1,500 बढ़कर 207,250 हो गया।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक का बड़ा धमाका, RBI की सुविधा से जुटाए ₹32 हजार करोड़