Gold Silver Price: सोना-चांदी फिर चमचमाई! 15 दिन में फिर भागेंगे दाम? 5 सवालों में अनुज गुप्ता से समझें खरीदें या बेचें
Gold Silver Price Expert Talk: 3 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते तेजी दर्ज की गई है। विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने न ...और पढ़ें
HighLights
सोने-चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों से उछाल दर्ज।
विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने बाजार का रुझान सकारात्मक बताया।
निवेशकों के लिए 'बाय ऑन डिप्स' की रणनीति सुझाई गई।
नई दिल्ली: 3 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी (Gold-Price Price) दोनों में तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल आया है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजर फिर से गोल्ड-सिल्वर पर टिक गई है।
क्या हैं आज के दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम होने से सोने को सपोर्ट मिला है। जब आप यह खबर पढ़ रहे हैं तब के आंकड़ों की मानें तो सोने की कीमतों में 1.53% की बढ़त दर्ज की गई और कीमत 63.20 डॉलर चढ़कर 4,188 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी (Silver Price) में 3.14% की उछाल आई है और यह 62.980 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX में भी सोने के दाम तेजी देखी गई है। सोना करीब ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम से लेकर ₹1.47 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) के आसपास बने हुए हैं, जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब संभलते दिख रहे हैं। वहीं भारत में चांदी का भाव लगभग ₹2.37 से ₹2.38 लाख प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा है। जो पिछले दिनों के मुकाबले तेजी से बढ़ा है।
बाजार में मचे इस उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता को बारीकी से समझने के लिए जागरण बिजनेस ने बात की सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड कमोडिटी एंड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता से, जिन्होंने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए आगे की सटीक रणनीति साझा की।
खबरें और भी
सोने-चांदी पर 5 अहम सवाल और एक्सपर्ट के जवाब
सवाल 1: एशियाई मार्केट और ग्लोबल डेटा के आधार पर सोने-चांदी का आगे का ट्रेंड कैसा लग रहा है?
जवाब: बाजार का ट्रेंड फिलहाल पॉजिटिव नजर आ रहा है। हाल ही में अमेरिका के जो अनएम्प्लॉयमेंट (बेरोजगारी) डेटा आए हैं, वे पॉजिटिव हैं। इससे यह उम्मीद जगी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों में आक्रामक रूप से बढ़ोतरी नहीं करेगा (ब्याज दरें बढ़ने की आशंका 65% से घटकर 50% रह गई है)। ब्याज दरों का स्थिर रहना सोने और चांदी दोनों के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित होगा।
सवाल 2. मौजूदा बाजार में इंट्राडे (Intraday) ट्रेडर्स के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए?
जवाब: इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए 'बाय ऑन डिप्स' (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति सबसे बेहतर रहेगी। अगर घरेलू बाजार (MCX) पर सोने का भाव 71,000 रुपये के आसपास नीचे आता है, तो वहां खरीदारी की जा सकती है। ऊपर की तरफ जल्दी ही 72,000 से 72,500 रुपये तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
सवाल 3. सोने के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस (Support & Resistance) लेवल क्या हैं?
जवाब: अंतर्राष्ट्रीय बाजार: सोने के लिए मजबूत सपोर्ट $2350 और $2320 पर है, जबकि रेजिस्टेंस $2420 से $2460 के बीच रहेगा।
घरेलू बाजार (MCX): भारत में सोने के लिए अहम सपोर्ट 71,500 रुपये पर है और ऊपर की तरफ रुकावट (रेजिस्टेंस) 72,500 रुपये पर देखने को मिलेगी।
सवाल 4. चांदी (Silver) की चाल कैसी रहेगी और इसके लिए क्या टारगेट हैं?
जवाब: चांदी में औद्योगिक मांग (Industrial Demand) का बड़ा रोल होता है और अभी इसका मोमेंटम काफी मजबूत है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में $30 एक बड़ा रेजिस्टेंस है; अगर यह टूटता है, तो बड़ी तेज़ी आएगी। घरेलू बाज़ार में चांदी फिलहाल 87,000 रुपये के आसपास है। अगर यह 90,000 रुपये का अहम रेजिस्टेंस लेवल पार कर लेती है, तो जल्द ही 92,000 से 95,000 रुपये तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
5. जो आम लोग अभी फिजिकल गोल्ड (गहने या सिक्के) खरीदना चाहते हैं, उनके लिए क्या सलाह है?
जवाब: जिन लोगों को फिजिकल सोना या चांदी खरीदनी है, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। अपने उच्चतम स्तर (Highs) से सोने के भाव करीब 10-15% और चांदी के भाव करीब 15% तक करेक्ट (गिर) चुके हैं। निवेशकों को लंबी अवधि का नज़रिया रखना चाहिए और जब भी कीमतों में बड़ी गिरावट आए, थोड़ा-थोड़ा करके खरीदारी (Accumulate) करते रहना चाहिए।
(यह खबर सामान्य जानकारी और बाजार विश्लेषकों की निजी राय पर आधारित है। निवेश या ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम शामिल होता है। बाजार में कोई भी पैसा लगाने या फैसला लेने से पहले कृपया अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।)