Gold Silver Price: इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी की सुनामी, ₹13 हजार बढ़े दाम; चेक करें ताजा भाव
Gold Silver Price: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया, सोना 6 हजार रुपये से अधिक और चांदी 13 हजार रुपये से अधिक महंगी हुई। ...और पढ़ें

इस हफ्ते बढ़ी सोने-चांदी की कीमत
HighLights
सोना 6,761 रुपये बढ़कर 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ।
चांदी 13,086 रुपये बढ़कर 2,31,381 रुपये प्रति किलोग्राम हुई।
डॉलर इंडेक्स दबाव और महंगाई घटने से कीमतों में तेजी।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Gold Silver Price: डॉलर इंडेक्स पर दबाव और महंगाई कम होने की संभावना के चलते सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6 हजार रुपये और 13 हजार रुपये से अधिक महंगे हो गए हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 6,761 रुपये बढ़कर 1,49,621 रुपये (Gold Price On IBJA) प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,37,053 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,30,860 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,12,216 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,07,145 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 3 अगस्त को शाम के सत्र में 1,42,557 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 7 अगस्त को शाम के सत्र में 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।
13 हजार रुपये महंगी हुई चांदी
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है।
चांदी का दाम 13,086 रुपये बढ़कर 2,31,381 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,18,295 रुपये (Silver Price Today) प्रति किलो था।
इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 7 अगस्त को शाम के सत्र में 2,31,381 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 3 अगस्त को शाम के सत्र में 2,17,287 रुपये प्रति किलो देखा गया।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,400 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 63 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह कच्चे तेल में कमजोरी आने के कारण महंगाई की संभावना कम होना है। इससे साथ ही डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने से कीमती धातुओं में तेजी को सहारा मिला है।