सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold-Silver Price: 7 महीने के निचले स्तर पर सोना-चांदी! जानिए क्यों औंधे मुंह गिर रहे भाव?

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:56 AM (IST)

    Gold-Silver Rate: 25 जून को सोना और चांदी के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर आ गए, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। मजबूत डॉलर, अमेरिकी फेड की ब्याज दर ...और पढ़ें

    Gold Silver Rates

    Gold Silver Rates

    HighLights

    1. 25 जून को सोना-चांदी के दाम में तेज गिरावट।

    2. सोना 6000 रुपये, चांदी 15000 रुपये तक लुढ़की।

    3. मजबूत डॉलर और फेड रेट हाइक ने बढ़ाई गिरावट।

    नई दिल्ली: 26 जून 2026 को Multi Commodity Exchange (MCX) समेत कई बाजार मुहर्रम के चलते बंद हैं, लेकिन उससे पहले यानी 25 जून (गुरुवार) को सोना और चांदी (Gold-Silver Rates) के बाजार में तेज हलचल देखने को मिली। पूरे दिन दबाव में रहने के बाद दोनों धातुएं गिरावट के साथ बंद हुईं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

    कहां ठहरा सोना-चांदी?

    बाजार आंकड़ों के मुताबिक MCX पर गोल्ड करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बंद हुआ और सिल्वर लगभग ₹2.22–₹2.23 लाख प्रति किलो के करीब ट्रेड कर रहा है। दिनभर के कारोबार में सोना और चांदी दोनों में कमजोरी बनी रही और कीमतें निचले स्तर के करीब बंद हुईं। खास बात यह रही कि इंट्राडे में गोल्ड ₹1,44,000 के नीचे तक फिसला, जो हाल के समय का अहम सपोर्ट लेवल माना जा रहा है।


    लगातार गिरावट से दबाव में बाजार

    25 जून से पहले के सत्रों में भी सोना-चांदी पर भारी दबाव देखा गया। सिर्फ 2 दिनों में सोना करीब ₹6,000 प्रति 10 ग्राम तक टूट गया। वहीं चांदी ₹15,000 प्रति किलो तक लुढ़क गई। यानी बाजार में बिकवाली का ट्रेंड साफ नजर आ रहा है।

    ग्लोबल मार्केट का असर

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना हुआ है। COMEX पर गोल्ड हाल ही में $4,000 प्रति औंस के आसपास संघर्ष करता दिखा। सिल्वर में भी गिरावट के बाद हल्की रिकवरी आई। मजबूत डॉलर और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका ने सोने की चमक को कमजोर किया है।

    खबरें और भी

    क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

    मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे कई वजहें हैं:

    * डॉलर इंडेक्स मजबूत होना
    * US Fed के रेट हाइक की उम्मीद
    * निवेशकों का इक्विटी मार्केट की ओर झुकाव
    * ग्लोबल अनिश्चितता में कमी

    इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर सोने-चांदी पर दबाव बनाया है।