Iran-US से खबर आते ही भागे दाम, सोना ₹3700 महंगा, चांदी ₹9600 से ज्यादा भागी; खरीदें या नहीं, क्या बोले एक्सपर्ट?
Gold Silver Price Today: ईरान-अमेरिका तनाव से राहत की खबर के बाद भारत में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया, सोना ₹3700 और चांदी ₹9600 से अधिक मह ...और पढ़ें

ईरान-अमेरिका से राहत की खबर आते ही सोने-चांदी के दाम आसमान पर, जानें एक्सपर्ट की राय
HighLights
भारत में सोना ₹3700, चांदी ₹9600 से अधिक महंगी हुई।
ईरान-अमेरिका तनाव से राहत की खबर बनी कीमतों में उछाल की वजह।
कच्चे तेल में नरमी और डॉलर कमजोर होने से मिला बाजार को सहारा।
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान-अमेरिका से राहत भरी खबर आते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों (gold silver price hike) में भारी उछाल आ गया। शुक्रवार, 7 अगस्त को देर रात अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4400 डॉलर प्रति औंस और चांदी में 65 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। वहीं भारत में सोना 3700 रुपए और चांदी 9600 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 3722 रुपए महंगा होकर 1,52,580 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के दिन के हाई लेवल पर चला गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह 1.82 फीसदी तेजी के साथ 1,51,572 रुपए (gold rate today) पर कारोबार कर रहा था।
सितंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 9644 रुपए महंगी होकर 2,35,480 रुपए (silver price today) के दिनभर के हाई लेवल पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक यह 2.14 फीसदी तेजी के साथ 2,30,677 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर ट्रेड कर रही थी।
क्यों आया उछाल, क्या बोले एक्सपर्ट?
अब सवाल यह है कि आखिर ऐसी कौन सी खबर आई, जिसके बाद सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया और इसे लेकर एक्सपर्ट्स क्या कहना है? कोटक सिक्योरिटी की एवीपी (रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि, शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोना 4,450 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया।
खबरें और भी
इससे पहले गुरुवार को सोना सात सप्ताह के उच्च स्तर 4,303 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था। वहीं, चांदी 3.5% की तेजी के साथ करीब 62 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करती दिखी। दोनों कीमती धातुएं जनवरी के बाद अपने सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें- भारत में क्या होगा कमोडिटी मार्केट का भविष्य? निवेश, टेक्नोलॉजी से लेकर रिस्क मैनेजमेंट तक, क्या-क्या बदलने जा रहा
कच्चे तेल में नरमी और डॉलर का सहारा
बाजार को सहारा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से मिला। साथ ही, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर समझौते की उम्मीद बढ़ने से सप्लाई बाधित होने की आशंका भी कम हुई है।
हालांकि, गुरुवार को ईरान की संसद द्वारा इस जलमार्ग से गुजरने वाले "विरोधी" देशों के जहाजों पर संभावित प्रतिबंध की समीक्षा की खबर से महंगाई की चिंता बढ़ी थी। इसके बाद मुनाफावसूली देखने को मिली।