Gold Silver Target Price: कोई नहीं रोक सकता... 2 लाख के पार सोना, तो चांदी 3 लाख तक जाएगी; US से आई चेतावनी!
Gold Silver Target Price: बैंक ऑफ अमेरिका ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है, जिसमें अगले एक साल में सोना 2 लाख रुपये और चांदी 3 ...और पढ़ें
-1777704623724_m.webp)
सोना-चांदी के दाम को लेकर बैंक ऑफ अमेरिका की भविष्यवाणी
HighLights
सोना अगले एक साल में 2 लाख रुपये पार कर सकता है।
चांदी की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का अनुमान।
मिडिल ईस्ट संकट और भू-राजनीतिक अनिश्चितता मुख्य कारण।
नई दिल्ली। Gold Silver Target Price: मिडिल ईस्ट संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। इसके चलते सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। आने वाले समय में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा हम नहीं, बल्कि बैंक ऑफ अमेरिका कह रहा है। बैंक ने सोने का टार्गेट प्राइस भी दिया है। चांदी भी पीछे नहीं रहेगी। बैंक ने दोनों कीमती धातुओं की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी की है।
आगे बढ़ें उससे पहले सोने और चांदी का ताजा (Gold Silver Price) भाव जान लेते हैं। शुक्रवार की शाम को MCX खुला था। सुबह में छुट्टी की वजह से बंद था। शाम को हुई ट्रेडिंग में 5 जून 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.01 फीसदी बढ़कर 151363.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर क्लोज हुआ था।
वहीं, चांदी की बात करें, तो शनिवार 1 मई 2026 को 5 जून 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 0.03 फीसदी बढ़कर 151400.00 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
Gold Target Price: 1 साल में 2 लाख के पार जाएगा सोना?
सोना अगले एक साल में 2 लाख रुपये के स्तर को पार कर सकता है। बैंक ऑफ अमेरिका ने इसकी भविष्यवाणी भी कर दी है। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते, जिन सभी बड़े सेंट्रल बैंकों ने बयान जारी किए, उन्होंने कहा कि वे बढ़ी हुई भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के कारण मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर 'इंतजार करो और देखो' वाला रवैया अपना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सोने की चाल कैसे होती है तय, निवेश में इसे कैसे करें समझदारी से शामिल
अपने ताजा नोट में, बैंक ऑफ अमेरिका के कमोडिटी एनालिस्टों ने कहा कि सोने को नजदीकी भविष्य में संघर्ष करना पड़ सकता है। लेकिन वे सोने को लेकर अपनी लंबी अवधि की तेजी की भविष्यवाणी पर कायम हैं। बैंक ने कहा कि वह सोने के लिए अपना 12 महीने का, $6,000 का प्राइस टारगेट बनाए रखेगा।
खबरें और भी
यानी अगले 12 महीने में सोना $6000 प्रति औंस हो जाएगा। 1 औंस में 28.3495 ग्राम होते हैं। ऐसे में एक ग्राम की कीमत हुई 211 डॉलर और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हुई 2,117.14 डॉलर। और अगर इसे रुपये में बदलें तो यह 2,00,925 रुपये होगी।
बैंक ऑफ अमेरिका की भविष्यवाणी के अनुसार अगले एक साल में सोने का दाम 200925 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Target Price) हो सकता है।
Silver Target Price: 1 साल में 3 लाख तक जाएगी चांदी?
सिर्फ गोल्ड ही नहीं सिल्वर को लेकर भी बैंक ऑफ अमेरिका ने भविष्यवाणी की है। बैंक ने चांदी की कीमतों का अनुमान बढ़ा दिया है। Bank Of America ने अब अनुमान है कि इस साल चांदी की औसत कीमत लगभग $85.93 प्रति औंस रहेगी, जो पिछले औसत अनुमान $75 प्रति औंस से लगभग 15% ज्यादा है।
इस भविष्याणी के हिसाब से एक ग्राम चांदी की कीमत 2.9 डॉलर और एक किलो चांदी की कीमत 2998 डॉलर होगी। अगर इसे रुपये में बदले तो यह 284541 रुपये प्रति किलो होगी। यानी बैंक ऑफ अमेरिका के अनुसार अगले एक साल में चांदी की कीमत लगभग 3 लाख रुपये तक जा सकती है।
UBS ने कम किया चांदी की कीमतों का अनुमान
स्विस की बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा फर्म UBS ने अलग-अलग समय-सीमाओं के लिए चांदी की कीमतों के अपने अनुमानों को कम कर दिया है। इसके पीछे उसने निवेश की कम मांग, औद्योगिक खपत में नरमी और खदानों से आपूर्ति में बढ़ोतरी को वजह बताया है।
बैंक का अब अनुमान है कि जून के आखिर तक चांदी की कीमत $85 रहेगी, जो उसके पिछले अनुमान $100 से कम है। सितंबर के लिए लक्ष्य को $95 से घटाकर $85 कर दिया गया है, दिसंबर के लिए लक्ष्य को $85 से घटाकर $80 और मार्च 2027 के लिए अनुमान को $85 से घटाकर $75 कर दिया गया है।