सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 अगस्त से चीनी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! कारोबारी नहीं रख सकेंगे स्टॉक, लिमिट हुई तय; इन्हें मिलेगी छूट

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:17 PM (GMT+05:30)

    सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने और आपूर्ति बनाए रखने के लिए चीनी कारोबारियों पर नई स्टॉक होल्डिंग लिमिट लागू की है। ...और पढ़ें

    केंद्र सरकार ने तय की चीनी की स्टॉक लिमिट

    केंद्र सरकार ने तय की चीनी की स्टॉक लिमिट

    HighLights

    1. चीनी कारोबारियों के लिए नई स्टॉक होल्डिंग लिमिट लागू।

    2. डीलर 4,000 क्विंटल से अधिक चीनी नहीं रख सकेंगे।

    3. स्टॉक मिलने के 30 दिन के भीतर बेचना अनिवार्य।

    नई दिल्ली| देश में चीनी के स्टॉक (Sugar Stock) से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। भारत सरकार ने चीनी की जमाखोरी पर रोक लगाने और आपूर्ति की उपलब्धता बना रखने के लिए कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चीनी कारोबारियों के लिए नई स्टॉक होल्डिंग लिमिट लागू कर दी है। नए आदेश के तहत कोई भी डीलर स्टॉक मिलने की तारीख से लेकर अगले 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा।

    कितनी लिमिट तक रख सकेंगे चीनी?

    सरकार की ओर से चीनी कारोबारियों के लिए स्टोरेज लिमिट की घोषणा की गई है। चीनी डीलर्स अब देश में किसी भी समय 4,000 क्विंटल से अधिक शक्कर का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। नए आदेश के अनुसार - सभी चीनी डीलरों के लिए सरकारी पोर्टल पर स्टॉक घोषित करना और नियमित अपडेट करना अनिवार्य होगा। बता दें कि ये आदेश 1 अगस्त 2026 से लागू होगा और 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

    इन्हें मिलेगी स्टॉक लिमिट में छूट

    चीनी की स्टॉक लिमिट 4,000 क्विंटल कर दी गई है। सरकार का मकसद बाजार में चीनी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना, जमाखोरी पर रोक लगाना और कीमतों को कंट्रोल रखने में मदद करना है। इसके अलावा सरकारी स्टॉक और PDS के लिए नामित डीलरों को इस आदेश से छूट दी गई है।

    ये भी पढ़ें: भारत से 100 गुना अधिक हैं अमेरिका में मिर्च के दाम, 1 किलो की कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

    चीनी के स्टॉक पर दिखा अलनीनो का असर

    भारत दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक देशों की सूची में शीर्ष देशों में शामिल है। इसके अलावा चीनी के एक्सपोर्ट में भारत ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर है। इस बार अलनीनो का प्रभाव रहने के कारण मानसून में कमजोर बारिश के अनुमान के बीच गन्ने के उत्पादन को लेकर चिंता जताई गई, जिससे चीनी का प्रोडक्शन भी घटने का अनुमान लगाया गया। इस अनुमान के बीच भारत सरकार ने चीनी के निर्यात पर रोक लगा दी है। अब स्टॉक लिमिट भी तय कर दी गई है।

    खबरें और भी

     

    भारत से 100 गुना अधिक हैं अमेरिका में मिर्च के दाम, 1 किलो की कीमत जान उड़ जाएंगे होश!