सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 महीने में प्याज 1661 रुपये महंगा, टमाटर ने भी लगाई दौड़! मंडियों में क्या हैं TOP सब्जियों के भाव?

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 01:43 PM (IST)

प्याज की खुदरा कीमतें ₹70/किलो से ऊपर हैं, थोक में एक महीने में 84% बढ़ी हैं। टमाटर के दाम भी ...और पढ़ें

1 महीने में सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी

1 महीने में सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी

HighLights

  1. प्याज की थोक कीमत एक महीने में 84% बढ़ी।

  2. टमाटर के थोक भाव में 11% की वृद्धि दर्ज।

  3. आलू की कीमतें सालाना आधार पर 31% कम हुईं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| इन दिनों प्याज की बढ़ी हुई कीमत से आम उपभोक्ता परेशान हैं। रिटेल मार्केट में इसकी कीमत ₹70 प्रति किलो से भी अधिक हो गई है। अधिकांश स्थानीय बाजारों में प्याज के दाम ₹80 प्रति किलो तक भी पहुंचे थे। हालांकि सरकार की ओर से प्याज की कीमत को नियंत्रण में रखने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रयास किए गए है। एगमार्कनेट पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, देश की प्रमुख मंडियों में 3 सितंबर 2026 को आलू, प्याज और टमाटर के थोक भावों में काफी अंतर देखने को मिला।

1 महीने में टमाटर कितना महंगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, 3 सितंबर को टमाटर का औसत थोक भाव ₹1,815.45 प्रति क्विंटल रहा, जबकि एक महीने पहले इसकी कीमत ₹1,630.69 थी। बीते एक महीने में टमाटर के दाम में 11.33% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, सालाना आधार पर किसानों को पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले अपनी फसल का कम भाव मिला। 3 सितंबर 2025 को टमाटर का औसत भाव ₹2,197.99 प्रति क्विंटल था, जो पिछले साल के मुकाबले टमाटर 17.40% सस्‍ता है।

आलू पसंद करने वालों को राहत

रिपोर्ट्स की मानें तो 3 सिंतबर को आलू का औसत थोक भाव ₹723.88 प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले महीने ₹709.99 था। हालांकि 1 महीने में सिर्फ 1.95% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं सालाना आधार पर कीमतों की तुलना करें तो 3 सितंबर 2025 को आलू की कीमत ₹1,050.65 प्रति क्विंटल थी, जो मौजूदा कीमत से 31.10% अधिक है। एक साल में आलू के दाम में करीब एक-तिहाई की गिरावट आई है। इसके अलावा दो साल पहले आलू का भाव ₹2,177.25 प्रति क्विंटल था, जिसके मुकाबले मौजूदा कीमत 66.75 फीसदी कम है। हाल में थोड़ी महंगाई के बावजूद सालाना आधार पर आलू की कीमतों में कमी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: GST दरों में बदलाव के 1 साल बाद फिर जीएसटी काउंसिल की बैठक, इस बार लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

प्याज की कीमतों में सबसे अधिक तेजी

प्याज की मौजूदा खुदरा कीमत से हर कोई वाकिफ है। लेकिन 3 सितंबर को प्याज का औसत थोक भाव ₹3,630.86 प्रति क्विंटल रहा, जो एक महीने पहले ₹1,969.55 रुपये प्रति क्विंटल था। सिर्फ एक महीने में प्याज के दाम में करीब ₹1,661 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जो करीब 84.34 फीसदी अधिक है। सालभर पहले इस अवधि तक प्याज की थोक कीमत ₹1,180.06 प्रति क्विंटल थी, जिसके मुकाबले मौजूदा भाव 207.68 फीसदी अधिक है।