सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    El Nino संकट के बीच सोयाबीन की खेती को लेकर आई गुड न्यूज, यहां जमकर हुईं बुवाई!

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 12:58 PM (IST)

    अलनीनो के कारण खरीफ फसलों की बुवाई में 23% की गिरावट के बावजूद, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुवाई में तेजी देखी गई है। किसानों ने बेहतर ब ...और पढ़ें

    सोयाबीन की बुवाई में तेजी

    सोयाबीन की बुवाई में तेजी

    HighLights

    1. अलनीनो से खरीफ बुवाई में 23% की गिरावट।

    2. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुवाई बढ़ी।

    3. किसान बेहतर भाव की उम्मीद में लौटे सोयाबीन की ओर।

    नई दिल्ली| अलनीनो (El Nino) के कारण अब तक देशभर में मानसून की बारिश में भारी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से भी ये तय था कि इस बार बारिश में काफी कमी आएगी। हाल ही में सरकारी आंकड़ा सामने आया है जिससे स्पष्ट होता है कि 25 जून तक देश में खरीफ फसलों की बुवाई में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई है। खरीफ की मुख्य धान और दलहन फसलों का रकबा घटा है, लेकिन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) के सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में सोयाबीन की बुवाई में तेजी देखी गई है।

    28.9 लाख हेक्टेयर में बुवाई

    हाल ही में सरकार की ओर से आंकड़ा आया है जिसमें सोयाबीन की बुवाई का कुल क्षेत्र 6.9 लाख हेक्टेयर बताया गया है। वहीं SOPA के सर्वे के अनुसार 30 जून तक देश में लगभग 28.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई हो चुकी है। SOPA ने कहा कि दोनों आंकड़ों में अंतर की वजह सरकारी रिपोर्टिंग में 7 से 10 दिन की देरी का अंतर है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डी.एन. पाठक ने मीडिया को बताया कि मॉनसून देर से आने के कारण पिछले साल के मुकाबले इस बार बुवाई देरी से शुरू हुई।

    मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में बढ़ी बुवाई

    SOPA के सर्वे के अनुसार प्रमुख सोया उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में जून के अंत तक करीब 15.56 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है। जबकि सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 4.3 लाख हेक्टेयर रकबा बताया गया है। वहीं महाराष्ट्र में अब तक लगभग 8.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई हो चुकी है, वहीं सरकारी आंकड़ों में महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुवाई का रकबा 1.19 लाख हेक्टेयर दर्ज है। इसके साथ ही राजस्थान में भी सोयाबीन की बुवाई बढ़ी है।

    ये भी पढ़ें: खेती पर दिखने लगा अल नीनो का असर, खरीफ फसलों की बुवाई में 23% की भारी गिरावट

    किसानों ने दिखाई सोयाबीन की बुवाई में दिलचस्पी

    SOPA के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डी.एन. पाठक के मुताबिक इस बार कई किसान वापस सोयाबीन की खेती की ओर लौटते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जिन किसानों ने मक्का या अन्य फसलों की खेती की थी, वे इस साल बेहतर बाजार भाव मिलने की उम्मीद में फिर से सोयाबीन की बुवाई कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अंतिम उत्पादन पूरी तरह आने वाले तीन महीनों में होने वाली बारिश पर निर्भर करेगा।

    खबरें और भी