1 महीने में तेजी से बढ़ गए सब्जियों के दाम, टमाटर हुआ दोगुना; प्याज ने भी निकाले आंसू!
भारत में आलू, प्याज और टमाटर जैसी प्रमुख सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे आम आदमी का बजट प्रभावित हो रहा है। गर्मी और बेमौसम बारिश के का ...और पढ़ें
-1782801078892_m.webp)
सब्जियों की कीमत तेजी से बढ़ी
HighLights
टमाटर की कीमतों में 18% से 50% तक की वृद्धि।
प्याज 11% और आलू 1.3% महंगा हुआ एक महीने में।
गर्मी, बारिश और ढुलाई समस्याएँ मूल्य वृद्धि के कारण।
नई दिल्ली| भारत में इन दिनों डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन देश में सिर्फ ईंधन महंगा नहीं हुआ है। बल्कि रसोई घर में रोजाना उपयोग की जाने वाली सब्जियों की कीमत में भी काफी उछाल देखा गया है। 3 सबसे खास सब्जियां आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों में उछाल आया है। बता दें कि इन सब्जियों का आमतौर पर हर घर में लगभग रोजाना उपयोग किया जाता है।
कितनी बढ़ी इन सब्जियों की कीमत?
रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाली सब्जियों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक महीने में टमाटर की औसत खुदरा कीमतों में 18% की बढ़ोतरी, प्याज में 11% और आलू में 1.3% की बढ़ोतरी हुई है। ये तीनों सब्जियां को मिलकर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का 1.75% हिस्सा बनाती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में टमाटर की कीमतों में 50% तक उछाल देखा गया हैं। दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में भी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं।
आपकी थाली पर भी दिखेगा असर
CRISIl की 'Roti Rice Rate' की रिपोर्ट के मुताबिक, केवल टमाटर और LPG की कीमत भी बढ़ेगी। शाकाहारी थाली में 5 फीसदी और नॉनवेज थाली में 7 फीसदी तक की महंगाई देखी जा सकती है। इसका सीधा असर आपकी जेब पर देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की नाक के नीचे से सरका बासमती चावल का बाजार! अफगान और भारत की बड़ी डील की संभावना
क्यों बढ़ी सब्जियों की कीमत?
अब सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि आखिर सब्जियों की कीमत बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह क्या है। बता दें कि इस साल अप्रैल से जून के बीच तापमान और ताबड़तोड़ गर्मी की वजह से टमाटर की फसल झुलस गई, जिसके कारण पैदावार भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा कई जगहों में बेमौसम बारिश के चलते भी पैदावार में 10-20 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावा व्यापारियों ने ये भी जानकारी दी कि गर्मी के कारण माल ढुलाई में भी समस्या आ रही है। अधिक ताप के कारण सब्जियां जल्द पक जाती हैं, जिससे रास्ते में ही खराब होने के भी चांस ज्यादा रहते हैं।