First Generation Entrepreneurs की 3 सबसे बड़ी समस्याएं, होमवर्क पूरा करके ही शुरू करें व्यापार
पहली बार बिजनेस शुरू करने वाले उद्यमियों को फंडिंग, नेटवर्क और टीम बनाने जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए बाजार ...और पढ़ें

पहली बार बिजनेस करने वालों की आम समस्याएं
HighLights
फंडिंग और कैश फ्लो की समस्या नए बिजनेस की मुख्य चुनौती।
नए नेटवर्क और कनेक्शन की कमी व्यापार विस्तार में बाधा।
भरोसेमंद टीम का अभाव फर्स्ट जनरेशन एंटरप्रेन्योर्स की दिक्कत।
नई दिल्ली| आज के समय में ज्यादातर लोग बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं। जिनका फैमिली बिजनेस है उनके लिए उसे बढ़ाना आसान हो जाता है, वहीं पहली बार बिजनेस में उतरने वाले लोगों के सामने कई तरह की चुनौतियां होती हैं। बिजनेस में उतरने से पहले उसकी बुनियादी जरूरत और समस्याओं के बारे में स्टडी करें। इस खबर में हम फर्स्ट जनरेशन एंटरप्रेन्योर से जुड़ी बेसिक समस्याओं के बारे में जानते हैं।
फंडिंग और कैश फ्लो की समस्या
छोटा-बड़ा कोई भी बिजनेस (Business) करने की सबसे पहली जरूरत पूंजि की होती है। अगर आपके पास पूंजि नहीं है या कम तो बिजनेस को बड़ा करने में समस्या होती है। इसके अलावा कैशफ्लो एक बड़ी समस्या है। आसान भाषा में कहें तो बिजनेस के पूरे खर्च के मुकाबले नकदी की कमी, एक समस्या है। मतलब कागज में आपका बिजनेस अच्छा खासा दिख रहा है लेकिन ग्राहकों की ओर से भुगतान में की गई देरी सबसे बड़ी समस्या है। इससे वर्किंग कैपिटल की कमी और कर्मचारियों को सैलरी में देरी की समस्या हो सकती है।
नेटवर्क और कनेक्शन की कमी
पहली बार बिजनेस शुरू करने वाले लोगों के पास सबसे बड़ी चुनौती नए नेटवर्क बनाना होती है। अनुभवी पेशेवरों, सप्लायर्स के बीच खुद को आगे बढ़ाना मुश्किल है। क्योंकि ट्रेडिशनल ग्राहक और जान-पहचान की कमी के कारण लोग आसानी से विश्वास नहीं कर पाते हैं। इसके लिए आपको बिजनेस से पहले अपना अच्छा नेटवर्क बनाना होगा। छोटे-छोटे व्यापारियों से जुड़कर उनको कीमत और क्वालिटी के प्रति विश्वास बढ़ाना होगा।
टीमवर्क की कमी
आप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रहे हों या फिर सर्विस और ट्रेडिंग के सेक्टर में काम कर रहे हों। एक अच्छी टीम बनाना बहुत जरूरी है। पहली बार बिजनेस में उतरने वाले लोगों के साथ अच्छे नेटवर्क और ईमानदारी के साथ काम करने वाले लोग ढूंढना मुश्किल होता है। वन मैन आर्मी की तरह काम करना पड़ता है। इसलिए फर्स्ट जनरेशन एंटरप्रेन्योर्स को बिजनेस शुरू करने से पहले भरोसेमंद लोगों की टीम बनाना भी जरूरी है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: MSMEs Schemes: बिना गारंटी ₹15 हजार से ₹10 करोड़ तक का बिजनेस लोन देने वाली योजनाएं, अप्लाई करने का आसान तरीका जानें
इसके साथ ही लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, मार्केटिंग, सामाजिक-पारिवारिक दबाव जैसी कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। कई बार उधारी इतना ज्यादा बढ़ जाती है कि रॉ मैटेरियल खरीदना भी मुश्किल हो जाता है। इन तमाम समस्याओं के बारे में जानने के बाद आप इनसे निपटने के तरीके जानिए उसके बाद ही निवेश करना सुरक्षित है।
समस्याओं से कैसे बचें
पहली बार बिजनेस में उतरने वाले लोगों को सबसे पहले तो किसी बिजनेस एडवाइजर की सलाह लेनी चाहिए और बाजार की जरूरत के हिसाब से बिजनेस सिलेक्ट करना चाहिए। इसके बाद सबसे जरूरी काम खुदा नेटवर्क मजबूत करना जरूरी है। अच्छे नेटवर्क के लिए आपके सामान और सर्विस की क्वालिटी, समय में रिस्पांस करने की आदत और बातचीत में नरमी रखना जरूरी होता है। इसके अलावा जल्दी कमाने के चक्कर में ना पड़ें, कई बार कीमतों से समझौता करना पड़े तो कर सकते हैं।