सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न अदाणी न टाटा, इन 5 कंपनियों में लगा है आपके म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा पैसा; लिस्ट मे रिलायंस का भी नाम

Updated: Thu, 27 Aug 2026 04:33 PM (GMT+05:30)

Mutual Fund Portfolio Secret: म्यूचुअल फंड्स के हालिया आंकड़ों से पता चला है कि लार्ज-कैप फंड्स का निवेश मुख्य रूप ...और पढ़ें

न अदाणी न टाटा, इन 5 कंपनियों में लगा है आपके म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा पैसा; लिस्ट मे रिलायंस का भी नाम (AI Generated Image)

न अदाणी न टाटा, इन 5 कंपनियों में लगा है आपके म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा पैसा; लिस्ट मे रिलायंस का भी नाम (AI Generated Image)

HighLights

  1. म्यूचुअल फंड्स का सबसे ज्यादा निवेश फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में।

  2. एनर्जी सेक्टर में रिलायंस इंडस्ट्रीज पर फंड हाउसेज का बड़ा भरोसा।

  3. टेलीकॉम सेक्टर में भारती एयरटेल टॉप होल्डिंग्स में प्रमुखता से शामिल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कोई निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश करता है, तो वो सबसे पहले यही देखता है कि आखिर उसका पैसा फंड हाउस कहां लगा रहे हैं। इसी को लेकर हाल ही सामने आए आंकड़ों से ये पता चलता है कि लार्ज-कैप सेगमेंट के फंड, कुछ चुनिंदा सेक्टर्स और कंपनियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रहे हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन से टॉप 3 सेक्टर्स (Top 3 Sectors of Market) हैं, जिनपर म्यूचुअल फंड्स  (Mutual Fund Top Holdings) का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। और जानेंगे कि इन टॉप-3 सेक्टर्स में देश के अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Compan) की कंपनी का नाम शामिल है या नहीं।

कौन से वो टॉप-3 सेक्टर्स?

टॉप-3 सेक्टर्स की बात करें, तो जुलाई 2026 के ताजा डेटा के हिसाब से म्यूचुअल फंड जिन चार सेक्टर्स पर भरोसा करते हैं, वो हैं:

  • फाइनेंशियल सर्विसेज
  • एनर्जी सेक्टर
  • टेलिकॉम सेक्टर

आइए अब जानते हैं कि फंड हाउसेज से इन सेक्टर्स की किन कंपनियों में कितना-कितना निवेश किया है।

1. फाइनेंशियल सर्विसेज (Financial Services):

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, लार्ज-कैप सेगमेंट में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का सबसे ज्यादा बोलबाला है। इस सेक्टर की तीन दिग्गज कंपनियों पर म्यूचुअल फंड्स ने सबसे भारी-भरकम निवेश किया है:

आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड (ICICI Bank Ltd): ये कंपनी इस लिस्ट में सबसे आगे है। म्यूचुअल फंड्स के पास इस कंपनी की 2100067625 क्वांटिटी मौजूद है। बाजार में इसकी कुल वैल्यू लगभग ₹301443.71 करोड़ है, जो कुल पोर्टफोलियो का 5.35% हिस्सा कवर करती है।

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank Ltd): बैंकिंग सेक्टर का ये नाम फंड हाउस की लिस्ट में दूसरे नंबर बना हुआ है। फंड्स के पास इस बैंक के 3944335155 स्टॉक हैं, जिनकी मार्केट वैल्यू 295095.43 करोड़ है, और ये इक्विटी AUM का 5.24% कवर करता है।

एक्सिस बैंक लिमिटेड (Axis Bank Ltd): टॉप होल्डिंग्स की लिस्ट में ये बैंक पांचवे नंबर पर आता है। फंड हाउसेज ने इस बैंक के 1060028210 शेयर अपने नाम कर रखे हैं, जिनकी मार्केट वैल्यू 130330.47 करोड़ हैं और ये इक्विटी AUM का 2.31% कवर करता है।

2. एनर्जी सेक्टर (Energy Sector):

फाइनेंशियल सेक्टर के बाद एनर्जी का नंबर आता है, जिसपर निवेशकों का भरोसा आज भी कायम है। इस सेक्टर की जो टॉप कंपनी है वो है रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited)। साथ ही ये तीसरी सबसे बड़े कंपनी है, जिसके 1334673846 शेयर फंड हाउसेज के पास हैं।

3. टेलीकॉम सेक्टर (Telecommunication):

म्यूचुअल फंड्स ने दूरसंचार यानी कि टेलीकॉम क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया है। इस सेक्टर में जो टॉप कंपनी है, वो है भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Limited)। टॉप होल्डिंग्स के मामले में ये कंपनी चौथे नंबर पर है। फंड हाउसेज ने इस कंपनी के 744729914 शेयर ले रखे हैं, जिनकी वैल्यू 146860.74 करोड़ की है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड और शेयरों के बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: FD vs RD vs SIP: निवेश का कौन-सा तरीका कम पैसों में बनाएगा करोड़पति? 5 स्टेप्स में समझिए पूरा गणित