सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FD vs RD vs SIP: निवेश का कौन-सा तरीका कम पैसों में बनाएगा करोड़पति? 5 स्टेप्स में समझिए पूरा गणित

Updated: Thu, 27 Aug 2026 11:53 AM (IST)

Investment Plan: यह लेख FD, RD और SIP की तुलना करता है ताकि यह बताया जा सके कि कम निवेश ...और पढ़ें

FD vs RD vs SIP: निवेश का कौन सा तरीका कम पैसों में बनाएगा करोड़पति? (AI Generated Iamge)

FD vs RD vs SIP: निवेश का कौन सा तरीका कम पैसों में बनाएगा करोड़पति? (AI Generated Iamge)

HighLights

  1. FD, RD और SIP की तुलना, करोड़पति बनने के तरीके।

  2. SIP कम निवेश में बेहतर रिटर्न, कंपाउंडिंग का लाभ।

  3. FD, RD सुरक्षित पर कम रिटर्न, SIP में बाजार जोखिम।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भविष्य में अपने लिए लाखों नहीं, करोड़ों का फंड तैयार करना चाहते हैं? (Investment for Future) अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। निवेश के कई सारे ऐसे फॉर्मूले हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन ये तय करना मुश्किल होता है कि आखिर कौन सा फॉर्मूला आपके लिए बेहतर है। तो आइए आज FD,RD और SIP की तुलना करते हैं और जानते हैं कि कौन कम निवेश में करोड़पति बनाएगा।

1. FD vs RD vs SIP

निवेश के तीनों ही तरीके अपनी-अपनी जगह सही है। एफडी का मतलब होता है फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit), जहां आप तय समय के लिए एकमुश्त रकम निवेश करते हैं। वहीं आरडी (Recurring Deposit) में बैंक या पोस्ट ऑफिस में थोड़ा-थोड़ा निवेश किया जाता है। बता करें एसआईपी (Systematic Investment Plan) की तो, यहां भी आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं, लेकिन यहां आप बैंक नहीं बल्कि SIP के जरिए म्यूचुअल फंड (Investment in Mutual Fund) में निवेश करते हैं।

2. कैलकुलेशन में कौन आगे?

FD में कब बनेंगे 1 करोड़?

  • निवेश की राशि: ₹2800000
  • निवेश के साल: 20 years
  • एवरेज रिटर्न: 6.5%
  • कुल फंड तैयार: ₹1,01,67,232

RD में लगेगा कितना समय?

  • हर महीने का निवेश: ₹60000
  • निवेश के साल: 10 years
  • एवरेज रिटर्न: 6.5%
  • 10 सालों में कुल निवेश: ₹72,00,000
  • 10 साल में तैयार फंड: ₹1,01,39,275
Note: आरडी में आप ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 10 सालों तक निवेश कर सकते हैं। 

SIP के लिए कैलकुलेशन

  • हर महीने का निवेश: ₹11000
  • निवेश के साल: 20 years
  • एवरेज रिटर्न: 12%
  • 20 सालों में कुल निवेश: ₹26,40,000
  • 20 साल में तैयार फंड: ₹1,01,18,431

3. आपके लिए कौन बेहतर?

निवेश के तीनों तरीकों में से देखें, तो SIP एक बेहतर तरीका नजर आ रहा है क्योंकि यहां आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा, साथी ही आप पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आपके पास एक बड़ी रकम है, और आप चाहते हैं कि उसे किसी सेफ जगह उसे इनवेस्ट करें, तो आप एफडी या आरडी का ऑप्शन चुन सकते हैं।

4. रिटर्न के मामले में कौन सही?

देखा जाए तो यहां आपको SIP में ज्यादा रिटर्न मिल रहा है, लेकिन क्योंकि एसआईपी के जरिए आप म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे, तो यहां मार्केट का रिस्क भी जुड़ा रहेगा। ऐसे में हो सकता है कि आपको रिटर्न कम मिले या ज्यादा मिले। लेकिन एफडी और आरडी में ऐसे कोई रिस्क नहीं जुड़ा है। यहां आपको तय रिटर्न मिलता रहेगा।

5. किसमें बचेगा टैक्स?

टैक्स की बात करें तो एफडी और आरडी से होने वाले फायदे पर इनकम स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा। वहीं SIP से होने कैपिटल गेन पर 12.5% LTCG टैक्स लगेगा। यानी कि जो रकम हमने कैलकुलेट की है, हो सकता है कि टैक्स कटने के बाद वो थोड़ी कम हो जाए।

ये भी पढ़ें: FD vs Gold: निवेश का कौन सा तरीका ज्यादा सुरक्षित, 20 साल में किसने कितना दिया रिटर्न? 5 प्वाइंट में सबकुछ