FD vs Lumpsum: ₹10 लाख और 10 साल, कहां निवेश करने से जमा होगा ₹30 लाख से ज्यादा का फंड? पूरा कैलकुलेशन
FD & Lumpsum Calculation: यह लेख ₹10 लाख को 10 साल के लिए FD या Lumpsum में निवेश करने की ...और पढ़ें

FD vs Lumpsum: ₹10 लाख और 10 साल, कहां निवेश करने से जमा होगा ₹30 लाख से ज्यादा का फंड? पूरा कैलकुलेशन
HighLights
FD और Lumpsum निवेश की तुलना, ₹10 लाख पर।
Lumpsum में 10 साल में ₹31 लाख, FD में ₹19 लाख।
Lumpsum में मार्केट जोखिम, FD में निश्चित रिटर्न।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भविष्य के लिए फंड जमा करने की जब भी बात आती है तो लोग अक्सर बचत (Savings for future) के बारे में सोचते हैं। लेकिन बचत के साथ साथ जरूरी है उस पैसे की वैल्यू बढ़ाना। बैंक (Interest in Saving Account) में पड़े से रहने से पैसा नहीं बढ़ेगा, लेकिन अगर आप उसे कहीं निवेश करते हैं तो, आपके पास भविष्य में लाखों-करोड़ों भी जमा हो सकते हैं।
ऐसे में अब सवाल आता है कि अगर आज मेरे पास ₹10 लाख हैं, तो मैं उन्हें कहां निवेश करूं? तो चलिए निवेश के ऐसे दो तरीकों के बारे में आपको बताएंगे और जानेंगे कि ₹10 लाख पर कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगा। बात करेंगे FD vs Lumpsum की।
1. FD vs Lumpsum, दोनों में क्या अंतर?
एफडी और लमसम, दोनों की एकमुश्त रकम को निवेश करने के तरीके हैं। लेकिन एफडी में मार्केट रिस्क (Stock Market Risk) नहीं रहता है और लमसम के जरिए आप सीधा म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। एफडी में रिटर्न फिक्स रहता है और लमसम में रिटर्न मार्केट के ऊपर निर्भर करता है।
2. कैलकुलेशन से समझें:
FD के लिए कैलकुलेशन
- निवेश की रकम: ₹10,00,000
- निवेश के साल: 10 years
- एवरेज रिटर्न: 6.5%
- फंड तैयार: ₹19,05,559
Lumpsum के लिए कैलकुलेशन
- निवेश की रकम: ₹10,00,000
- निवेश के साल: 10 years
- एवरेज रिटर्न: 12%
- फंड तैयार: ₹31,05,848
कैलकुलेशन में साफ है कि अगर आप लमसम में निवेश करते हैं तो आपके पास ज्यादा फंड तैयार होगा। लेकिन ध्यान रहे हैं कि एफडी की तरह यहां पर ब्याज फिक्स नहीं रहता है। वो कम भी हो सकता या ज्यादा भी हो सकता है।
3. किसमें बचेगा टैक्स?
देखा जाए तो दोनों तरीकों के निवेश पर टैक्स लगेगा। एफडी से होने वाले फायदे पर आपको इनकम स्लैब के हिसाब से टैक्स देना पड़ेगा। वहीं लमसम की बात करें तो यहां पर भी ₹1,25,000 से ज्यादा के फायदे पर 12.5% का LTCG टैक्स देना पड़ेगा।
4. आपके लिए कौन बेहतर?
अगर आप भविष्य में बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो, लमसम के जरिए निवेश कर सकते हैं। लेकिन आप मार्केट के रिस्क से दूर रहना चाहते हैं और तय ब्याज उठाना चाहते हैं तो आपके लिए एफडी एक बढ़िया तरीका हो सकता है। ध्यान रहे है कि आप हमेशा अपनी जरूरतों के हिसाब से ही निवेश करें, वरना बाद में आपको मिलने वाले ब्याज में दिक्कत हो सकती है।
डिस्क्लेमर- म्यूचुअल फंड में बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: FD vs Gold: निवेश का कौन सा तरीका ज्यादा सुरक्षित, 20 साल में किसने कितना दिया रिटर्न? 5 प्वाइंट में सबकुछ
