SIP Calculation: ₹1000 महीना… और बना सकते हैं ₹10 लाख! SIP का ये कैलकुलेशन बदल देगा आपका फाइनेंशियल गेम!
SIP Investment Calculations: ₹1000 महीने की SIP से ₹10 लाख का फंड बनाना संभव है, जो सही प्लानिंग और कंपाउंडिंग की शक्ति से 20 साल में हासिल किया जा सक ...और पढ़ें

हर महीने ₹1000 की करें SIP और बनाएं 10 लाख का फंड
HighLights
₹1000 मासिक SIP से ₹10 लाख का फंड संभव।
12% सालाना रिटर्न पर 20 साल में लक्ष्य हासिल।
कंपाउंडिंग की शक्ति से निवेश में तेजी आती है।
नई दिल्ली: क्या सिर्फ ₹1000 महीने बचाकर ₹10 लाख का फंड बनाया जा सकता है? सुनने में भले ये सपना लगे, लेकिन सही प्लानिंग समय और कंपाउंडिंग की ताकत के साथ हकीकत बन सकता है। SIP यानी Systematic Investment Plan आज छोटे निवेशकों के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका बन चुका है, जहां कम पैसे से भी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
अगर आप हर महीने ₹1000 की SIP शुरू करते हैं और आपको औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो धीरे-धीरे आपका पैसा बढ़ता है और लंबी अवधि में बड़ा आकार बनता है।
समझिए पूरा गणित
* हर महीने निवेश: ₹1000
* सालाना निवेश: ₹12,000
* अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
10 साल बाद:
SIP कैलकुलेटर के मुताबिक
कुल निवेश: ₹1.2 लाख
फंड वैल्यू: करीब ₹2–2.5 लाख
15 साल बाद:
SIP कैलकुलेटर के मुताबिक
कुल निवेश: ₹1.8 लाख
फंड वैल्यू: करीब ₹5 लाख
20 साल बाद:
SIP कैलकुलेटर के मुताबिक
कुल निवेश: ₹2.4 लाख
फंड वैल्यू: करीब ₹9–10 लाख
यानी लगभग 20 साल में ₹10 लाख का फंड तैयार हो सकता है (मार्केट रिटर्न के अनुसार थोड़ा फर्क संभव है)।
कैसे काम करता है SIP?
SIP की सबसे बड़ी ताकत है कंपाउंडिंग, यानी आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाता है। खास बात यह है कि शुरुआती सालों में ग्रोथ धीमी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है, रिटर्न की रफ्तार तेज हो जाती है और आखिरी के सालों में फंड में सबसे ज्यादा उछाल आता है।