Flight Tickets: सस्ते में करना है हवाई सफर? टिकट बुक करते समय बस ये 5 तरीके बदल देंगे आपका बजट!
Flight Ticket Booking Hacks: हवाई यात्रा को बजट में करने के लिए स्मार्ट ट्रिक्स अपनाना जरूरी है। सही समय पर बुकिंग, तारीखों में लचीलापन और डिजिटल टूल् ...और पढ़ें

सस्ते में हवाई सफर का मास्टर प्लान!
HighLights
यात्रा की तारीखों और समय में लचीलापन रखें।
सही समय पर टिकट बुक करें ।
प्राइस अलर्ट और तुलना टूल्स का उपयोग करें।
नई दिल्ली: आज के समय में फ्लाइट टिकट के दाम तेजी से बदलते रहते हैं, कभी सस्ते तो कभी आसमान छुते नजर आते हैं। ऐसे में आम आदमी जिसका सपना है फ्लाइट में सफर करने का उसे उसके अरमान टूटते नजर आते हैं। लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाएं, तो महंगे एयरफेयर से बच सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही टाइमिंग, थोड़ी प्लानिंग और सही टूल्स का इस्तेमाल करके आप हजारों रुपये तक बचा सकते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी बातों को आप ध्यान रख बजट में हवाई सफर कर सकते हैं:
1. डेट और टाइम में रखें फ्लेक्सिबिलिटी
अगर आप आपनी यात्रा की तारीखों को लेकर थोड़े लचीले हैं, तो सस्ते टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वीकेंड की बजाय मंगलवार, बुधवार या गुरुवार को उड़ान भरना ज्यादा सस्ता पड़ता है। इसके अलावा पीक सीजन ( छुट्टियों या त्योहारों ) से बचकर ऑफ-सीजन में यात्रा करने पर भी बड़ा फायदा मिलता है।
2. सही समय पर टिकट बुक करना है सबसे जरूरी
फ्लाइट टिकट बुकिंग में टाइमिंग सबसे बड़ा फैक्टर है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यात्रा से करीब 4-8 हफ्ते पहले टिकट बुक करने पर बेहतर डील मिलती है। बहुत ज्यादा पहले या आखिरी समय पर बुकिंग करने से कीमतें बढ़ सकती हैं।
3. प्राइस अलर्ट और तुलना टूल्स का करें इस्तेमाल
आज के डिजिटल दौर में Guesswork की जरूरत नहीं है। आप ऐप्स पर रेट चेक करने की बजाय Google जैसे प्लेटफॉर्म पर प्राइस अलर्ट सेट कर सकते हैं। जैसे ही किराया घटता है, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाता है।
साथ ही अलग-अलग वेबसाइट्स पर कीमतों की तुलना करना भी जरूरी है, ताकि सबसे सस्ता ऑप्शन मिल सके।
खबरें और भी
4. बजट एयरलाइंस और अलग-अलग टिकट ऑप्शन ट्राय करें
कम बजट वाली एयरलाइंस (low-cost carriers) अक्सर सस्ती उड़ान देती हैं, खासकर शॉर्ट ट्रिप्स में यह ज्यादा सही होती हैं। इसके अलावा राउंड ट्रिप की बजाय अलग-अलग एयरलाइंस से वन-वे टिकट लेना भी कई बार सस्ता पड़ सकता है।
5. एक्स्ट्रा चार्ज से बचें
कई बार सस्ता दिखने वाला टिकट बाद में महंगा हो जाता है क्योंकि उसमें बैगेज, सीट या खाने का चार्ज जुड़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि केवल हैंड बैगेज के साथ ट्रैवल करें। इससे आप अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं।
बोनस टिप्स
* छोटे एयरपोर्ट से उड़ान भरना भी सस्ता पड़ सकता है
* फ्लाइट सर्च करते समय incognito मोड इस्तेमाल करने से कभी-कभी बेहतर प्राइस मिल सकते हैं
* फेयर ड्रॉप होते ही तुरंत बुकिंग करना जरूरी है
फ्लाइट टिकट सस्ता पाना कोई जादू नहीं, बल्कि स्मार्ट प्लानिंग का खेल है। सही समय पर बुकिंग, डेट में फ्लेक्सिबिलिटी और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके आप अपने ट्रैवल बजट को काफी हद तक कम कर सकते हैं।