SIP Investment For Kids: बच्चों के लिए निवेश में ‘टाइम’ है सबसे बड़ा हथियार, जल्दी शुरू किया SIP तो कम पैसे में भी बनेगा बड़ा फंड
SIP Investment For Kids: बच्चों के भविष्य के लिए SIP निवेश जल्दी शुरू करना बाद में बड़ी रकम लगाने से कहीं ज्यादा फायदेमंद है। कंपाउंडिंग के फायदे और स ...और पढ़ें
-1781091484097_m.webp)
HighLights
बच्चों के लिए SIP निवेश जल्दी शुरू करना सबसे अहम।
छोटी रकम से भी निवेश की शुरुआत करने में संकोच न करें।
लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखने से मिलता है बड़ा लाभ।
नई दिल्ली: बच्चों के भविष्य के लिए निवेश (Investment) को लेकर अक्सर माता-पिता यह सोचते हैं कि जब आय (Income) बढ़ेगी तब ज्यादा पैसा लगाकर शुरुआत करेंगे। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि निवेश जल्दी शुरु करना बाद में बड़ी रकम लगाने से कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में समय सबसे अहम फैक्टर होता है। SIP एक ऐसा तरीका है जिसमें निवेशक नियमित अंतराल पर छोटी-छोटी रकम निवेश करते हैं।
फायदे क्या हो सकते हैं?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बच्चे के नाम पर निवेश जल्दी शुरू किया जाए, तो कंपाउंडिंग का फायदा लंबे समय तक मिलता है। यानी निवेश पर मिलने वाला रिटर्न (Investment Return) भी आगे रिटर्न कमाता है, जिससे समय के साथ पैसा तेजी से बढ़ता है। यही वजह है कि कम रकम से शुरू किया गया SIP भी लंबी अवधि में बड़ी रकम में बदल सकता है। साथ ही कई माता-पिता यह गलती करते हैं कि वे निवेश को टालते रहते हैं और सोचते हैं कि भविष्य में ज्यादा रकम लगाकर इसकी भरपाई कर लेंगे। लेकिन हकीकत यह है कि देर से शुरू किया गया बड़ा निवेश भी, जल्दी शुरू किए गए छोटे निवेश से पीछे रह सकता है।
यह भी पढ़ें: 916, 750 या 999 गोल्ड पर लिखे ये नंबर क्या बताते हैं? जानिए कैसे लगाएं असली शुद्धता का पता
जल्दी SIP शुरू करने पर क्या होता है?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, निवेश की सबसे बड़ी ताकत “समय” (Time) है, न कि केवल “राशि” (Amount)। अगर कोई व्यक्ति अपने बच्चे के लिए जल्दी SIP शुरू करता है, तो उसे लंबी अवधि में ज्यादा कॉर्पस बनाने का मौका मिलता है, जबकि देर से शुरुआत करने पर यह फायदा कम हो जाता है। इसी तरह के विश्लेषणों में भी सामने आया है कि कम उम्र में शुरू किया गया छोटा SIP, बाद में बड़ी रकम के निवेश को भी पीछे छोड़ सकता है, क्योंकि कंपाउंडिंग का समय ज्यादा मिलता है।
क्या रखें ध्यान?
* जितना जल्दी हो सके SIP शुरू करें
* छोटी रकम से भी शुरुआत करने में हिचकिचाएं नहीं
* लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखें
* बीच में निवेश रोकने से बचें
उदाहरण के तौर पर आप इसे ऐसे समझें कि अगर आप बच्चे की SIP जल्दी शुरू करते हैं और हर महीने 5000 रुपये निवेश करते हैं। इस निवेश की अवधि अगर आप 20 साल रखते हैं तो अनुमानित रिटर्न 12% सालाना मिलेगा। अब सोचिए 20 साल में आपने अपने बच्चे के लिए कितने पैसे जमा कर लिए होंगे।