EPFO 3.O Update FAQs: EPFO 3.O में आपके पीएफ विड्रॉल पर टैक्स के क्या हैं नियम? जानिए किसे मिलेगी छूट
EPFO 3.O Update FAQs: EPFO 3.O पीएफ निकासी को तेज और डिजिटल बनाएगा, लेकिन टैक्स नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा। 5 साल बाद निकासी टैक्स-फ्री है, जबकि प ...और पढ़ें
-1781771330922_m.webp)
HighLights
EPFO 3.O से पीएफ निकासी होगी तेज और डिजिटल।
5 साल बाद पीएफ निकासी पर कोई टैक्स नहीं लगता।
कुछ विशेष परिस्थितियों में 5 साल पहले भी टैक्स छूट।
नई दिल्ली: Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) अपने सिस्टम को और आधुनिक बनाने के लिए EPFO 3.O लाने जा रहा है। इस नए सिस्टम के तहत PF निकासी पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और डिजिटल हो जाएगी। हालांकि सबसे जरूरी सवाल यह है कि PF निकासी पर लगने वाले टैक्स नियमों में क्या बदलाव हुए है। आइए जानते हैं कि टैक्स के नियमों में क्या फर्क पड़ने वाला है।
EPFO 3.O क्या है और इसमें क्या बदलाव होंगे?
EPFO 3.O एक डिजिटल अपग्रेड (Digital Upgrade) है, जिसका मकसद PF खाताधारकों को बैंकिंग जैसी सुविधा देना है। अब यूजर्स UPI और ATM जैसे माध्यमों से भी अपने PF का पैसा निकाल (PF Withdrawal) सकेंगे, जिससे लंबी प्रक्रिया और इंतजार खत्म होगा। इसके साथ ही ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट (Auto-Settlement Limit) बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक कर दी गई है और क्लेम निपटान का समय घटाकर लगभग 3 दिन कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इमरजेंसी (Emergency Withdrawal) में पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
PF निकासी की लिमिट क्या होगी?
EPFO 3.O को लेकर कुछ सीमाएं तय हैं। आमतौर पर सदस्य अपने कुल PF बैलेंस का 50% से 70% तक ही निकाल सकते हैं, जबकि कम से कम 25% राशि खाते में रखना जरूरी होगा। अगर कोई व्यक्ति बेरोजगार हो जाता है, तो वह अपने PF का 75% तक हिस्सा निकाल सकता है। यह नियम इसीलिए बनाया गया है ताकि रिटारयमेंट के लिए कुछ रकम सुरक्षित बनी रहे।
5 साल बाद निकासी पर टैक्स?
अगर कोई कर्माचरी लगातार 5 साल या उससे ज्यादा नौकरी करता है और उसके बाद PF निकालता है, तो उस पर कोई टैक्स (Tax) नहीं लगता। यानी पूरी निकासी टैक्स-फ्री (Tax-Free) होती है। यह नियम कर्मचारियों को लंबे समय तक निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करती है।
खबरें और भी
5 साल से पहले निकासी पर टैक्स
अगर कोई व्यक्ति 5 साल पूरे होने से पहले PF निकालता है, तो उसे टैक्स देना पड़ सकता है। खासतौर पर ₹50,000 से ज्यादा की निकासी पर TDS (Tax Deducted at Sources) काटा जाता है। अगर PAN उपलब्ध है तो लगभग 10% TDS कटता है, जबकि PAN न होने पर यह दर 30% तक जा सकती है। इसके अलावा, निकाली गई राशि को आपकी कुल आय में जोड़कर टैक्स स्लैब के हिसाब से भी टैक्स लगाया जा सकता है।
किन परिस्थितियों में 5 साल से पहले भी नहीं लगेगा टैक्स?
कुछ खास परिस्थितियों में सरकार ने राहत दी है। जैसे अगर कोई व्यक्ति मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदने, बच्चों की पढ़ाइ या शादी के लिए PF निकालता है, तो उस पर टैक्स नहीं लगता। इसके अलावा अगर कर्मचारी मजबूरी में नौकरी छोड़ती है या कंपनी बंद हो जाती है, तो भी टैक्स से छूट मिल सकती है।
ब्याज पर टैक्स का नियम भी समझ लें
सरकार ने एक और अहम नियम लागू किया है, जिसके अनुसार अगर किसी कर्मचारी का सालाना PF योगदान ₹2.5 लाख से ज्यादा होता है, तो उस अतिरिक्त राशि पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल हो जाता है। यह नियम खासतौर पर हाई-इनकम ग्रुप के लिए लागू होता है और 1 अप्रैल 2021 के बाद किए गए योगदान पर लागू है।
क्या EPFO 3.O में टैक्स नियम बदले हैं?
इस पूरे बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि EPFO 3.O केवल तकनीकी और प्रोसेस से जुड़ा सुधार है। PF निकासी पर लगने वाले टैक्स TDS और छूट से जुड़े सभी नियम पहले जैसे ही रहेंगे। यानी लोगों को सुविधा जरूर मिलेगी लेकिन टैक्स से कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिलेगी।