EPS Calculation: 20 साल की नौकरी के बाद कितनी मिलेगी EPS पेंशन? कैलकुलेशन से समझें पूरा हिसाब
EPS Pension Calculation: यह लेख बताता है कि 20 साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को ईपीएफओ के नियमों के तहत कितनी ईपीएस पेंशन मिलेगी। इसमें 2 सा ...और पढ़ें

EPS स्कीम (AI-Generated Image)
HighLights
ईपीएस पेंशन के लिए न्यूनतम 10 साल की सेवा आवश्यक।
20 साल की सेवा पर 2 साल का अतिरिक्त बोनस।
₹15,000 सैलरी पर ₹4,714 मासिक पेंशन का अनुमान।
नई दिल्ली: हर नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए एमप्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) और एमप्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) भविष्य को सुरक्षित करने का सबसे बड़ा जरिया है। पीएफ (PF) खाते में आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा जमा होता है, और उतना ही योगदान आपकी कंपनी (Employer) भी करती है। लेकिन कंपनी के 12% हिस्से में से 8.33% हिस्सा सीधे आपके पेंशन फंड (EPS) में जाता है।
अक्सर कर्मचारियों के मन में यह सवाल होता है कि लगातार कई सालों तक काम करने के बाद उन्हें रिटायरमेंट पर कितनी पेंशन मिलेगी। आज हम आपको बताएंगे कि अगर किसी कर्मचारी ने अपनी जिंदगी के 20 साल नौकरी में गुजारे हैं, तो ईपीएफओ (EPFO) के नियमों के तहत उसकी पेंशन की पूरी कैलकुलेशन कैसे होगी।
क्या है 20 साल की सर्विस पर '2 साल के बोनस' का नियम?
ईपीएस (EPS 1995) के नियमों के अनुसार, पेंशन का हकदार बनने के लिए किसी भी कर्मचारी को कम से कम 10 साल की 'पेंशन योग्य सेवा' (Pensionable Service) पूरी करना अनिवार्य है। इसके अलावा, ईपीएफओ का एक बेहद खास नियम यह भी है कि यदि कोई कर्मचारी 20 साल या उससे अधिक की सर्विस पूरी कर लेता है, तो उसकी कुल सर्विस में 2 साल का अतिरिक्त वेटेज (Bonus) जोड़ दिया जाता है।
ये है पेंशन का कैलकुलेशन
EPFO के अनुसार EPS पेंशन निकालने का फॉर्मूला है-
मासिक पेंशन = (पेंशन योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70
* पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): आखिरी 60 महीनों के औसत वेतन के आधार पर।
* पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): EPS में योगदान वाले कुल वर्षों की संख्या।
20 साल की सैलरी पर कितनी मिलेगी पेंशन?
मान लीजिए किसी कर्मचारी की पेंशन योग्य सैलरी 15,000 रुपये है और उसने 20 साल नौकरी की है।
कुल नौकरी: 20 साल
बोनस सेवा (Bonus Years): 2 साल (20 साल पूरे करने का वेटेज)
पेंशन योग्य सेवा (Total Pensionable Service): 20 + 2 = 22 साल
अधिकतम वेतन सीमा (Salary Ceiling): ₹15,000
अब फॉर्मूले में यह मान रखने पर:
* पेंशन = (15,000 x 22) / 70
* पेंशन = 3,30,000 / 70
* पेंशन = ₹4,714.28
यानी अगर आपने अपने करियर में कुल 20 साल तक ईपीएफ खाते में योगदान दिया है, तो 58 साल की उम्र में रिटायर होने पर आपको हर महीने लगभग ₹4,714 की आजीवन गारंटीड पेंशन मिलेगी।