सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO Portal Upgrade: EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जुलाई से शुरू जाएंगी हाई डिजिटल सेवाएं!

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:48 AM (IST)

    EPFO Portal Upgrade: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने डिजिटल अपग्रेड के कारण 26 जून से बंद अपनी ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई से फिर से शुरू करने की घोषणा ...और पढ़ें

    EPFO पोर्टल अपग्रेड का आज आखिरी दिन, 1 जुलाई से फिर शुरू होंगी PF सेवाएं!

    EPFO पोर्टल अपग्रेड का आज आखिरी दिन, 1 जुलाई से फिर शुरू होंगी PF सेवाएं!

    HighLights

    1. EPFO सेवाएं 26 जून से अस्थायी रूप से बंद थीं।

    2. डिजिटल अपग्रेड के बाद 1 जुलाई से होंगी बहाल।

    3. PF क्लेम प्रोसेसिंग अब तेज और आसान होगी।

    नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने डिजिटल सिस्टम को अपग्रेड (EPFO Digital Portal Upgrade) करने के लिए 26 जून से ऑनलाइन सेवाओं को आस्थायी रूप से बंद कर दिया था। इस दौरान PF क्लेम से जुड़ी कई अहम सुविधाएं जैसे नया क्लेम फाइल करना और पुराने क्लेम की प्रोसेसिंग पूरी तरह रुकी रही।

    यह शटडाउन एक तयशुदा टेक्नोलॉजी अपग्रेड और डेटाबेस माइग्रेशन का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य सिस्टम को ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है।

    कब से शुरू होंगी सेवाएं?

    EPFO के अनुसार, यह अपग्रेड अब अपने अंतिम चरण में है और सेवाएं 30 जून की रात या 1 जुलाई 2026 से फिर शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, यह एक संभावित टाइमलाइन है और तकनीकी प्रक्रिया पूरे होने पर ही अंतिम तौर पर सेवाएं बहाल की जाएंगी।

    किन-किन सेवाओं पर पड़ा असर?

    इस अपग्रेड के दौरान कई जरूरी सेवाएं प्रभावित रही, जैसे:

    * नया PF क्लेम सबमिट करना
    * पहले से दिए गए क्लेम की प्रोसेसिंग
    * EPFO मेंबर पोर्टल और एम्प्लॉयर पोर्टल एक्सेस
    * UMANG ऐप के जरिए मिलने वाली सेवाएं
    हालांकि यूजर्स SMS या मिस्ड कॉल जैसी वैकल्पिक तरीकों से बैलेंस चेक कर सकते हैं।

    पुराने क्लेम का क्या होगा?

    EPFO ने साफ किया है कि पहले से जमा किए गए क्लेम रद्द नहीं होंगे। लेकिन अपग्रेड के कारण उनकी प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है। इसके साथ ही नए सिस्टम के चालू होते ही सभी लंबित क्लेम्स को प्रोसेस किया जाएगा।

    खबरें और भी

    अपग्रेड के बाद क्या होगा?

    इस बड़े टेक्नोलॉजी अपग्रेड के बाद EPFO यूजर्स को कई फायदे मिलेंगे:

    * क्लेम प्रोसेसिंग होगी तेज
    * पोर्टल होगा ज्यादा यूजर-फ्रेंडली
    * सर्विस डिलीवरी में आएगा सुधार
    * सिस्टम होगा ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद

    यह भी पढ़ें: क्या आपकी कंपनी ने टाइम पर जमा किया PF? ये रहा मंथली बैलेंस चेक करने का सीधा तरीका

    EPFO 3.0 की ओर बड़ा कदम

    यह अपग्रेड EPFO के बड़े डिजिटल बदलाव यानी EPFO 3.0 की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में PF निकालना और मैनेज करना और आसान, तेज और लगभग पेपरलेस हो सकता है।

    क्या करें PF मेंबर?

    * अगर आपने क्लेम डाला है, तो थोड़ा इंतजार करें
    * नया क्लेम डालना है तो 1 जुलाई के बाद कोशिश करें
    * पोर्टल चालू होने के बाद स्टेटस जरूर चेक करें


    EPFO का यह अपग्रेड भले ही कुछ दिनों की असुविधा लेकर आया हो, लेकिन लंबे समय में यह करोड़ों कर्मचारियों के लिए PF सेवाओं को तेज और आसान बनाने वाला बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।