सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब मिनटों में बनेगा आपका PAN Card! आधार की मदद से घर बैठे मुफ्त में मिलेगा 'e-PAN', स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:27 PM (IST)

    E-Pan Card: इनकम टैक्स विभाग ने 'तत्काल ई-पैन' सुविधा शुरू की है, जिससे अब घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में मुफ्त में पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। ...और पढ़ें

    e-PAN card कैसे बनवाएं? (AI-Generated Image)

    e-PAN card कैसे बनवाएं? (AI-Generated Image)

    HighLights

    1. 10 मिनट में मुफ्त ई-पैन घर बैठे बनाएं।

    2. आधार नंबर और मोबाइल लिंक होना अनिवार्य है।

    3. इनकम टैक्स पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

    नई दिल्ली: पैन कार्ड (PAN Card) आज के समय में सबसे जरूरी वित्तीय दस्तावेजों में से एक है। चाहे बैंक में नया खाता खुलवाना हो, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना हो, या 50,000 रुपये से ज्यादा का कोई भी लेन-देन करना हो, बिना पैन कार्ड के ये काम संभव नहीं हैं। पहले पैन कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म भरना, पैसे खर्च करना और हफ्तों तक घर पर डाक से कार्ड आने का इंतजार करना पड़ता था।

    लेकिन अब जमाना डिजिटल है। इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने 'तत्काल ई-पैन' (Instant e-PAN) की सुविधा शुरू की है, जिससे आप घर बैठे मात्र 10 मिनट में, और वो भी बिल्कुल मुफ्त में, अपना पैन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसका पूरा प्रोसेस।

    इन्सटेंट e-PAN बनवाने के लिए क्या हैं शर्तें?

    इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास ये चीजें होना अनिवार्य है:

    1. आपके पास एक 12 अंकों का वैध आधार नंबर (Aadhaar Number) होना चाहिए।
    2. आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़ा होना चाहिए, ताकि OTP (वन-टाइम पासवर्ड) से वेरिफिकेशन हो सके।
    3. यह सुविधा केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें अब तक कोई पैन कार्ड अलॉट नहीं हुआ है।
    4. ई-पैन की प्रक्रिया पूरी करने और जन्मतिथि के प्रमाण के लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) का एक्सेस होना जरूरी है।
    5. आवेदन की तारीख पर आवेदक नाबालिग (Minor) नहीं होना चाहिए।

    घर बैठे कैसे करें e-PAN के लिए अप्लाई?


    अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से नया ई-पैन जनरेट करने का तरीका बेहद आसान है।

    1. सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल (incometax.gov.in) पर जाएं।
    2. होमपेज पर बाईं ओर 'Quick Links' सेक्शन में 'Instant e-PAN' के विकल्प पर क्लिक करें।
    3. नए पेज पर 'Get New e-PAN' (नया ई-पैन प्राप्त करें) बटन पर क्लिक करें।
    4. अपना आधार नंबर दर्ज करें और घोषणा बॉक्स (Declaration) पर टिक करके 'Continue' पर क्लिक करें।
    5. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक OTP आएगा। उसे दर्ज करके आगे बढ़ें।
    6. इसके बाद सिस्टम आपको आपकी बर्थ डेट और केवाईसी (KYC) डिटेल्स को प्रमाणित करने के लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) पर रीडायरेक्ट करेगा। अपनी जन्मतिथि के प्रमाण (जैसे- 10वीं की मार्कशीट या बर्थ सर्टिफिकेट) को शेयर करने की अनुमति दें।
    7. अगर आपके आधार में ईमेल आईडी अपडेट है, तो आप उसे भी वैलिडेट कर सकते हैं, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है।
    8. आधार के अनुसार आपकी पूरी डिटेल (जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो) स्क्रीन पर आ जाएगी। सब कुछ जांच लें और सबमिट कर दें।
    आवेदन जमा होते ही स्क्रीन पर एक 'पावती संख्या' (Acknowledgement ID) जनरेट होगी। इसे भविष्य के लिए नोट कर लें।

    खबरें और भी


    e-Pan की अहमियत बिल्कुल वैसी ही होती है जैसी प्लास्टिक वाले फिजिकल पैन कार्ड की होती है। इसके लिए आपको कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है, यह 100% मुफ्त सेवा है।

    यह भी पढ़ें:  PF खाताधारकों की बल्ले-बल्ले, आ गई UPI से मिनटों में पैसा निकालने की डेट! जानिए किस ऐप से विदड्रा होगा पैसा