सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर महीने चाहिए पक्की कमाई? Post Office की इस सुपरहिट स्कीम से सेट करें अपनी फिक्स इनकम; जानिए ब्याज का पूरा गणित

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:57 PM (IST)

    POMIS: पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) एक सुरक्षित और सरकार समर्थित निवेश विकल्प है, जो बिना जोखिम हर महीने निश्चित आय प्रदान करती है। ...और पढ़ें

    पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

    पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

    HighLights

    1. POMIS एक सुरक्षित, सरकार समर्थित मासिक आय योजना।

    2. वर्तमान में 7.4% वार्षिक ब्याज दर मिलती है।

    3. ₹15 लाख निवेश पर कितना आय संभव हैँ?

    नई दिल्ली: अगर आप ऐसा निवेश (Investment) ढूंढ रहे हैं जिसमें बिना जोखिम हर महीने तय आय मिलती रहे, ,तो पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की मंथली इनकम स्कीम ( POMIS) एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। यह सरकार द्वारा समर्थित स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Small Saving Scheme) है, जिसमें एक बार निवेश करने पर निवेशक को हर महीने ब्याज (Interest) के रूप में निश्चित रकम मिलती है। खासकर रिटायर लोगों, गृहणियों और उन निवेशकों के लिए यह योजना फायदेमंद मानी जाती है जो नियमित कैश फ्लो चाहते हैं।

    इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा है, क्योंकि यह सीधे केंद्र सरकार (Government) द्वारा समर्थित है। यानी इसमें निवेश की गई रकम पूरी तरह सुरक्षित रहती है और तय समय पर ब्याज मिलता रहता है।

    कितनी मिलती है ब्याज दर और कैसे होती है कमाई?

    वर्तमान में पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) पर करीब 7.4% सालाना ब्याज (Yearly Interest) दिया जा रहा है, जिसे हर महीने निवेशक के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

    अगर कोई निवेशक इस स्कीम में अधिकतम ₹15 लाख (ज्वॉइंट अकाउंट) निवेश करता है, तो उसे हर महीने लगभग ₹9,250 तक की आय मिल सकती है। इस हिसाब से सालाना ब्याज ₹1.11 लाख और 5 साल में कुल ₹5.5 लाख से ज्यादा की कमाई हो सकती है, जबकि मैच्योरिटी पर पूरी मूल राशि वापस मिल जाती है।

    निवेश सीमा और अवधि

    इस स्कीम में निवेश की अधिकतम सीमा तय है:
    1. सिंगल अकाउंट: ₹9 लाख
    2. ज्वॉइंट अकाउंट: ₹15 लाख
    बता दें कि इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है। यानी यह एख मध्यम अवधि का निवेश है, जिसमें पैसा सुरक्षित रहते हुए नियमित आय देता है।

    खबरें और भी

    किसके लिए बेस्ट है ये स्कीम?

    POMIS उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त है:

    1. जिन्हें हर महीने फिक्स इनकम चाहिए।
    2. जो जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
    3. रिटायरमेंट के बाद जिसे स्थिर आय चाहिए।
    4. बैंक FD से बेहतर नियमित कैश फ्लो चाहते हैं।
    हालांकि यह स्कीम “तेजी से पैसा बढ़ाने” के लिए नहीं है, बल्कि स्थिर और सुरक्षित आय के लिए डिजाइन की गई है।

    यह भी पढ़ें: Instamart और HPCL ने शुरू की On-Demand LPG Cylinder Delivery, बिना गैस कनेक्शन भी कर सकेंगे ऑर्डर!