सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PPF अकाउंट सालों से है बंद? खाते में पड़े पैसे का क्या होगा, मिलना बंद हो जाएगा ब्याज? ऐसे करें चालू

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 07:01 PM (IST)

    निष्क्रिय PPF खाते पर भी ब्याज मिलता रहता है, लेकिन इसे फिर से सक्रिय करने के लिए न्यूनतम निवेश और जुर्माना भरना होता है। गंभीर बीमारी, उच्च शिक्षा या ...और पढ़ें

    PPF अकाउंट सालों से पड़ा है बंद खाते में पड़े पैसे का क्या होगा, मिलना बंद हो जाएगा ब्याज ऐसे करें चालू (AI Generated Image)

    PPF अकाउंट सालों से पड़ा है बंद खाते में पड़े पैसे का क्या होगा, मिलना बंद हो जाएगा ब्याज ऐसे करें चालू (AI Generated Image)

    HighLights

    1. निष्क्रिय PPF खाते पर भी ब्याज जारी रहता है।

    2. खाता सक्रिय करने को न्यूनतम निवेश, जुर्माना भरें।

    3. विशेष परिस्थितियों में 5 साल बाद PPF बंद करें।

    नई दिल्ली। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF, आज के समय में देश की सबसे पसंदीदा स्मॉल सेविंग स्कीम्स में से एक है। सुरक्षित रिटर्न और टैक्स छूट के चलते लोग इसमें जमकर पैसा लगाते हैं। इस सरकारी स्कीम की खासियत ये है कि आप साल में सिर्फ ₹500 का न्यूनतम निवेश करके भी इसे चालू रख सकते हैं।

    लेकिन कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी में हम समय पर पैसा जमा करना भूल जाते हैं, जिससे अकाउंट इनएक्टिव (बंद) हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे दोबारा एक्टिव करना बेहद आसान है।

    अकाउंट बंद मिलता है ब्याज?

    अगर आपका PPF अकाउंट किसी वजह से इनएक्टिव हो गया है, तो भी घबराएं नहीं। आपके खाते में जो रकम पहले से जमा है, उस पर सरकार की तरफ से तय ब्याज मिलता रहेगा। हालांकि, अकाउंट बंद होने के कई दूसरे नुकसान होते हैं, जैसे आप इस पर लोन नहीं ले सकते और न ही आंशिक निकासी (partial withdrawal) कर सकते हैं।

    PPF अकाउंट को फिर कैसे करें चालू?

    अपने बंद पड़े पीपीएफ अकाउंट को दोबारा जिंदा करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

    • जहां भी आपने अपना पीपीएफ खुलावाया था, बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस, वहां जाएं
    • वहां जाने के बाद अकाउंट को फिर एक्टिव करने के लिए एक लिखित एप्लीकेशन दें
    • अकाउंट चालू करने के लिए आपको जितने साल खाता बंद, उतने सालों के लिए कम से कम निवेश करना होगा (पीपीएफ के मामले में न्यूनतम निवेश ₹500 है)
    • निवेश राशि के साथ-साथ हर साल के हिसाब से पेनल्टी फीस चुकाएं (एक साल के लिए ₹50)

    ऐसा करने के बाद आपका अकाउंट फिर से चालू हो जाएगा, जिसमें आप लगातार निवेश कर पाएंगे।

    खबरें और भी

    उदाहरण के लिए: अगर आपका खाता 4 साल से बंद पड़ा है, तो आपको 4 साल का न्यूनतम निवेश ₹2000 और ₹200 जुर्माना (₹50 के हिसाब से 4 साल का) यानी कुल ₹2200 जमा करने होंगे। इसके बाद आपका अकाउंट फिर से एक्टिव हो जाएगा।

    क्या 15 साल से पहले भी बंद किया जा सकता है PPF अकाउंट?

    वैसे तो PPF का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में आप 5 साल पूरे होने के बाद इसे हमेशा के लिए बंद (Premature Closure) कर सकते हैं और पूरा पैसा निकाल सकते हैं:

    1. गंभीर बीमारी के इलाज के लिए
    अगर भगवान न करे कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाए और आपको अपने, अपनी पत्नी या बच्चों के इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत हो, तो 5 साल बाद खाता बंद कराया जा सकता है।

    2. बच्चों की हायर एजुकेशन
    अकाउंट होल्डर खुद की उच्च शिक्षा के लिए या अपने बच्चों की कॉलेज/हाइर एजुकेशन की पढ़ाई के लिए 5 साल के बाद इस फंड को बंद करके पैसा निकाल सकता है।

    3. विदेश शिफ्ट होने पर
    अगर आप भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में स्थाई रूप से शिफ्ट हो रहे हैं, तो भी आप अपना PPF अकाउंट बंद करवाकर पूरी रकम निकाल सकते हैं।

    4. खाताधारक की मृत्यु होने पर
    अगर अकाउंट होल्डर का निधन हो जाता है, तो मैच्योरिटी से पहले ही खाता बंद कर दिया जाता है। ऐसे मामले में नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को खाता आगे जारी रखने की अनुमति नहीं होती। उन्हें खाता बंद होने वाले महीने के ठीक पिछले महीने के अंत तक का पूरा ब्याज जोड़कर पैसा सौंप दिया जाता है।

    ये भी पढ़ें: PF Withdrawal New Rules: अब पीएफ के लिए नहीं होंगे परेशान, सीधे UPI से निकलेगा पैसा; देखें EPFO का नया मास्टरप्लान