सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SCSS vs PPF: रिटायरमेंट के बाद किस स्कीम में लगाना चाहिए पैसा, ₹5 लाख के निवेश पर कहां होगा फायदा, पूरा कैलकुलेशन

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 02:00 PM (IST)

    सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) दोनों ही बुजुर्गों के लिए अच्छे निवेश विकल्प हैं। SCSS 5 साल के लिए 8.2% ब्याज देता ह ...और पढ़ें

    SCSS vs PPF: रिटायरमेंट के बाद किस स्कीम में लगाना चाहिए पैसा? (AI Generated Image)

    SCSS vs PPF: रिटायरमेंट के बाद किस स्कीम में लगाना चाहिए पैसा? (AI Generated Image)

    नई दिल्ली। अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है, या फिर आपके घर में कोई बुजुर्ग हैं तो आप उनके नाम पर कुछ कमाल की स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं। इस समय सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और पीपीएफ, दोनों ही निवेश पर बढ़िया ब्याज दे रहे हैं। यहां आपका पैसा सेफ होता लेकिन कुछ समय के लिए लॉक हो जाता है।

    ऐसे में ये तय करना बहुत जरूरी है कि आप किस हिसाब से निवेश करना चाह रहे हैं और कितने समय के लिए आपको निवेश करना है। तो आइए आज जानते हैं कि SCSS और पीपीएफ में से कौन सी स्कीम आपका ज्यादा फायदा करवा सकती है।

    कौन सी स्कीम है बेस्ट?

    1. SCSS ( सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम)
    अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग हैं, तो ये स्कीम इस समय सबसे ज्यादा 8.2% का ब्याज दे रही है। इसका लॉक-इन पीरियड 5 साल का है और इसमें हर तिमाही (Quarterly) कमाई का मौका मिलता है। आप घर के वरिष्ठ नागरिक के नाम पर ₹30 लाख तक इन्वेस्ट करके इस हाई रिटर्न का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन मालूम हो कि जरूरी नहीं है कि आप ₹30 लाख ही जमा करें, आप अपने हिसाब से भी निवेश कर सकते हैं।


    2. PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड)
    PPF में भले ही ब्याज 7.1% हो, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। हालांकि, इसका लॉक-इन पीरियड 15 साल का है, इसलिए अगर आपका नजरिया कम से कम 5 साल का है, तो ये स्कीम थोड़ी लंबी लग सकती है। इस स्कीम में आप एक साल में ज्यादा से ज्यादा ₹1.5 लाख ही जमा कर सकते हैं, वहीं इसमें ₹500 के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    कैलकुलेशन से समझें

    मान लीजिए आपने SCSS में 5 साल के लिए ₹5 लाख लगाए। इस पर आपको हर तीन महीने में ₹10,249 ब्याज मिलेगा और 5 सालों में कुल ब्याज ₹2,05,000 मिलेगा। ऐसे में देखा जाए तो 5 सालों में आपके ₹5 लाख, ₹7,05,000 बन जाएंगे।

    पीपीएफ की बात करें तो इसकी समय अवधि 15 साल और ब्याज दर 7.1% है। अगर आप हर साल पीपीएफ में ₹33 हजार डालते हैं तो 15 सालों में कुल निवेश आपका ₹4,95,000 हो जाएगा। इस अमाउंट पर आपको टोटल ₹4,00,006 रिटर्न मिलेगा और 15 सालों बाद आपको कुल ₹8,95,006 मिलेगा।

    क्या है आपके लिए बेस्ट?

    अगर आपका लक्ष्य सिर्फ 5 साल का है तो सीनियर सीटिजन सेविंग स्कीम आपके लिए बेस्ट है। वहीं लंबी अवधि के लिए निवेश का सोच रहे हैं तो PPF आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, भले ही इसमें ब्याज दर कम हो लेकिन, इसमें टैक्स की पूरी छूट मिलती है।

    ये भी पढ़ें: Best Mutual Fund: 21 की हो गई उम्र तो इन फंड्स में अभी शुरू करें ₹500 की SIP, इतने साल में बनेगा लाखों का फंड, पूरा कैलकुलेशन समझें