Top-Up Loan पैसों की जरूरत है? पर्सनल लोन के बजाय चुनें सस्ता और आसान 'टॉप-अप लोन'; जानिए इसके फायदे
Top-Up Loan: टॉप-अप लोन मौजूदा होम लोन पर अतिरिक्त फंड प्राप्त करने का एक स्मार्ट और किफायती विकल्प है, जो व्यक्तिगत ऋणों की तुलना में काफी कम ब्याज द ...और पढ़ें
-1781686956413_m.webp)
HighLights
पर्सनल लोन से काफी कम ब्याज दरें, किफायती विकल्प।
घर की मरम्मत, शिक्षा, मेडिकल खर्चों में लचीला उपयोग।
मौजूदा होम लोन पर आसान प्रक्रिया।
नई दिल्ली: अगर आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ जाए जैसे घर की मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल इमरजेंसी या किसी और बड़े खर्च के लिए तो क्या आप नया लोन लेने की सोचते हैं? शायद नहीं। ऐसे में "टॉप-अप लोन" एक स्मार्ट और किफायती विकल्प बनकर सामने आता है, जो आपके मौजूदा होम लोन पर ही अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराता है।
क्या है "टॉप-अप लोन"?
Top-Up Loan दरअसल आपके पहले से चल रहे लोन के ऊपर मिलने वाला अतिरिरक्त लोन होता है। यानी अगर आपने समय पर EMI चुकाई है और आपकी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत है, तो बैंक आपको उसी प्रॉपर्टी के आधार पर और पैसा उधार दे सकता है।
क्या है टॉप-अप लोन की ब्याज दरें?
सबसे बड़ी बात यह है कि टॉप-अप लोन की ब्याज दरें आमतौर पर पर्सनल लोन से काफी कम होती हैं। जहां पर्सनल लोन पर ब्याज 12% से 16% या उससे ज्यादा हो सकता है, वहीं टॉप-अप होम लोन करीब 8% के आसपास से शुरू हो सकता है। यही वजह है कि यह विकल्प सस्ता और ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इस लोन की एक खासियत यह भी है कि इसके इस्तेमाल पर कोई सख्त पाबंदी नहीं होती। आप इस पैसे का उपयोग घर के रेनोवेशन, शिक्षा, शादी, मेडिकल खर्च या अन्य जरूरतों के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा, लंबी अवधि (टेन्योर) मिलने की वजह से EMI का बोझ भी कम हो जाता है, जिससे आपकी मासिक वित्तीय योजना पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।
खबरें और भी
लोन लेने की किया है प्रक्रिया?
टॉप-अप लोन लेने की प्रक्रिया भी आसान होती है, क्योंकि आप पहले से बैंक के ग्राहक होते हैं। ऐसे में डॉक्यूमेंटेशन कम होता है और लोन जल्दी अप्रूव होकर डिस्बर्स भी हो जाता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि टॉप-अप लोन पूरी तरह फ्री पैसा नहीं है। इसकी ब्याज दर आपके मूल होम लोन से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन फिर भी यह पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड के मुकाबले सस्ता रहता है।
अगर आपके पास पहले से होम लोन है और आपको अतिरिक्त फंड की जरूरत है, तो नया महंगा लोन लेने से पहले टॉप-अप लोन पर जरूर विचार करें। कम ब्याज, आसान प्रोसेस और फ्लेक्सिबल उपयोग इसे एक बेहतर फाइनेंशियल विकल्प बनाते हैं।