सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dividend Share News: अगले हफ्ते 90 कंपनियों की एक्स-डेट; HAL से HPCL तक में डिविडेंड से कमाई का मौका!

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:56 PM (IST)

    अगले हफ्ते 10 से 14 अगस्त, 2026 तक 90 कंपनियाँ एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी, जिनमें HAL, BEL, HPCL जैसे बड़े PSU शामिल हैं। इन कंपनियों ने कुल ₹523.25 प ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते डिविडेंड से कमाई का मौका, HAL, BEL, HPCL सहित 90 कंपनियों की एक्स-डेट

    अगले हफ्ते डिविडेंड से कमाई का मौका, HAL, BEL, HPCL सहित 90 कंपनियों की एक्स-डेट

    HighLights

    1. 10-14 अगस्त, 2026 तक 90 कंपनियाँ एक्स-डिविडेंड होंगी।

    2. HAL, BEL, HPCL जैसे बड़े PSU स्टॉक्स भी लिस्ट में।

    3. इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल ₹120 का सबसे बड़ा डिविडेंड देगी।

    नई दिल्ली। आने वाला हफ्ता खासकर 10 अगस्त से 14 अगस्त, 2026 तक कमाई के लिहाज़ से बहुत अहम रहने वाला है। कॉर्पोरेट एक्शन कैलेंडर के मुताबिक, अगले हफ़्ते 90 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन सभी कंपनियों ने मिलकर प्रति शेयर ₹523.25 का डिविडेंड घोषित किया है।

    इस लिस्ट में बड़े पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) और प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), पावर ग्रिड, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और इंडियन ऑयल (IOC) जैसे बड़े स्टॉक्स के नाम शामिल हैं।

    इस हफ़्ते का सबसे बड़ा डिविडेंड

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ़्ते सबसे बड़ा डिविडेंड इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इन्वेस्टमेंट कंपनी दे रही है, जिसने प्रति शेयर ₹120 का डिविडेंड घोषित किया है। यह स्टॉक 12 अगस्त को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा।

    प्रमुख कंपनियों के डिविडेंड पर एक नजर

    कंपनी का नाम डिविडेंड (₹ प्रति शेयर) एक्स-डिविडेंड तारीख
    इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल 120.00 12 अगस्त
    गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया 33.00 11 अगस्त
    मजेस्टिक ऑटो 25.00 10 अगस्त
    पीटीसी इंडिया 23.00 10 अगस्त
    ग्लैंड फार्मा 20.00 11 अगस्त
    नीलमलाई एग्रो इंडस्ट्रीज 20.00 12 अगस्त
    HPCL 19.25 14 अगस्त
    इंडस टावर्स 14.00 10 अगस्त
    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) 10.00 14 अगस्त
    अपोलो हॉस्पिटल्स 10.00 14 अगस्त

    10 अगस्त (सोमवार)

    सप्ताह के पहले दिन 9 कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी। इसमें मजेस्टिक ऑटो (25 रुपये) और पीटीसी इंडिया (23 रुपये) सबसे ज्यादा डिविडेंड दे रही हैं। इंडस टावर्स भी 14 रुपये का डिविडेंड देगा।

    11 अगस्त (मंगलवार)

    इस दिन 13 कंपनियां लिस्ट में हैं। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया 33 रुपये प्रति शेयर के साथ सबसे आगे है, जबकि ग्लैंड फार्मा 20 रुपये का डिविडेंड देगी।

    12 अगस्त (बुधवार)

    16 कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी। इसी दिन हफ्ते का सबसे बड़ा डिविडेंड (120 रुपये) इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा केपीआईटी टेक्नोलॉजीज और एनएचपीसी भी इसी दिन ट्रेड करेंगे।

    13 अगस्त (गुरुवार)

    इस दिन 18 कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी, जिनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), पावर ग्रिड और रेलटेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सेंचुरी एनका इस दिन 11 रुपये का डिविडेंड देगी।

    14 अगस्त (शुक्रवार)

    यह सप्ताह का सबसे व्यस्त दिन होगा जब 33 कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी। इसमें HPCL (19.25 रुपये), HAL (10 रुपये) और अपोलो हॉस्पिटल्स (10 रुपये) प्रमुख हैं।

    रिकॉर्ड डेट क्या है?

    रिकॉर्ड डेट वह तारीख है जब कंपनी यह तय करती है कि कौन से शेयरहोल्डर डिविडेंड पाने के हकदार हैं। डिविडेंड पाने के लिए, निवेशकों को एक्स-डेट से कम से कम एक दिन पहले शेयर खरीदने होंगे।

    यह भी पढ़ें- Vedanta News: अनिल अग्रवाल की वेदांता ने डीमर्जर के बाद अंबानी की रिलायंस को भी छोड़ा पीछे, FIIs ने पलटी बाजी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)


    खबरें और भी