सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी समूह के 7 'नवरत्न' शेयर, और कितनी तेजी दिखाएंगे? Multibagger के बाद अब बनेंगे महामल्टीबैगर!

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

    अदाणी समूह के 7 प्रमुख शेयरों पर चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के सचिन गुप्ता ने अपना टेक्निकल नजरिया रखा है। इनमें अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ए ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अदाणी एंटरप्राइजेज, पोर्ट्स में तेजी की संभावना, एक्सपर्ट ने दिए नए टारगेट।

    2. एक्सपर्ट ने अदाणी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट से बाहर निकलने की सलाह दी।

    3. अदाणी ग्रीन, अदाणी पावर में निवेश बनाए रखने का सुझाव दिया।

    नई दिल्ली। अदाणी समूह के शेयरों ने (Adani Group Shares) लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न दिए हैं, लेकिन जनवरी 2023 में अदाणी की सभी कंपनियों के स्टॉक में भारी गिरावट आई और उसके बाद से ज्यादातर शेयर अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। इनमें अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस, अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas Share), अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट और अबुंजा सीमेंट (Ambuja Cement Share) समेत अन्य कंपनियों के शेयर शामिल हैं। अदाणी ग्रुप की इन 7 बड़ी कंपनियों के शेयरों पर जागरण बिजनेस ने चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के टेक्निकल एक्सपर्ट सचिन गुप्ता से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अदाणी समूह की इन सभी 7 बड़ी कंपनियों के शेयरों पर अहम टेक्निकल टारगेट प्राइस दिए हैं।

    आइये 7 सवालों में सुनते हैं इन सभी शेयरों पर सचिन गुप्ता की राय...

    सवाल: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने दिसंबर 2022 में 4064 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया था..और अब 2070 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। क्या कहता है इसका टेक्निकल चार्ट?

    जवाब- पिछले कुछ समय से अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर निवेशकों के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। अगर हम पिछले साल की बात करें, तो इस शेयर में करीब 8% की गिरावट आई थी और उससे पहले भी यह लगभग 11% तक गिरा था। लंबे समय के चार्ट (Monthly chart) को देखने से पता चलता है कि शेयर काफी समय से एक ही दायरे (range) में अटका हुआ था। लेकिन, अब तस्वीर बदलती हुई दिख रही है। इस महीने और हफ्ते की शुरुआत से ही शेयर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस हफ्ते अब तक शेयर में करीब 13% की तेजी आ चुकी है। बाजार में लोग फिर से इस शेयर को भारी मात्रा में खरीद रहे हैं, जिससे चार्ट पर एक 'रिवर्सल' के संकेत मिल रहे हैं।

    जिन लोगों ने इस शेयर को ऊंचे भाव पर खरीदा है और अभी नुकसान में हैं, वे शेयर में बने रहें और शेयरों बेचकर निकलने की जल्दबाजी न करें।

    1750 रुपये के भाव पर एक बहुत मजबूत सपोर्ट है। अपने निवेश को सुरक्षित रखने के लिए 1750 रुपये के नीचे का 'स्टॉप लॉस' लगाकर रखें।

    इस शेयर में मध्यम से लंबी अवधि (Mid to Long term) का नजरिया रखकर चलें।

    पहला टारगेट: 2400 रुपये

    दूसरा टारगेट: अगर 2400 का स्तर पार हो जाता है, तो यह शेयर 2600 रुपये तक भी पहुंच सकता है।

    सवाल: अदाणी पोर्ट्स के शेयरों ने जून 2024 में 1621 रुपये का हाई छुआ था और अब यह 1470 के आसपास कारोबार कर रहा है।

    जवाब: यह सच है कि पिछले कुछ महीने अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश करने वालों और ट्रेडर्स के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। अदाणी पोर्ट्स के शेयर ने भी ₹1600 की ऊंचाई छूने के बाद ₹990 से ₹1000 तक की भारी गिरावट देखी थी। लेकिन, अब इस शेयर ने एक बार फिर से शानदार वापसी की है। शेयर में लगातार खरीदारी देखी जा रही है। इस पूरे हफ्ते की बात करें तो शेयर ने करीब 7% की मजबूत बढ़त हासिल की है। अभी बाजार में इस शेयर का भाव लगभग ₹1470 के आस-पास चल रहा है।

    जो निवेशक पहले से ही इस शेयर में अपना पैसा लगा चुके हैं, उनके लिए शेयर में बने रहने की सलाह है। क्योंकि, इसमें आगे और ऊपर जाने की पूरी क्षमता (Potential) है।

    नीचे की तरफ शेयर को ₹1340 पर बहुत मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। आने वाले दिनों में शेयर में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल सकती है। इसके संभावित टारगेट्स कुछ इस तरह हैं:

    पहला टारगेट: ₹1550

    दूसरा टारगेट: ₹1580

    अगर यह तेजी ऐसे ही बरकरार रही, तो बहुत मुमकिन है कि शेयर जल्द ही अपने पुराने ऊंचे स्तर (₹1600) को फिर से छू ले।

    सवाल: अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस ने सितंबर 2022 में 4236 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया था और अब 1122 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, क्या करें इसमें?

    जवाब: अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस, यह स्टॉक साल 2022 से पहले यह शेयर लगातार शानदार रिटर्न दे रहा था, लेकिन उसके बाद अदाणी ग्रुप के इसी इकलौते शेयर में सबसे भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, अब इस शेयर के बुरे दिन पीछे छूटते हुए नजर आ रहे हैं। नवंबर 2024 के आसपास यह शेयर गिरकर ₹588-₹590 के अपने सबसे निचले स्तर (Bottom) पर आ गया था। लेकिन, उसके बाद से तस्वीर काफी बदल गई है। अपने निचले स्तर से शानदार रिकवरी करते हुए यह शेयर अब लगभग दोगुना (Double) हो चुका है।

    खबरें और भी

    यह शेयर अभी 'जिगजैग' तरीके से आगे बढ़ रहा है। यानी, इसमें एक अच्छी तेजी आती है, फिर यह थोड़ा गिरकर सुस्ताता है और फिर वापस ऊपर की तरफ अपनी चाल शुरू कर देता है। पिछले कुछ हफ्तों से यह शेयर नीचे में ₹900 और ऊपर में लगभग ₹1070 की एक फिक्स रेंज में फंसा हुआ था। लेकिन इस हफ्ते शेयर ने इस रुकावट को पार कर लिया है और फिलहाल ₹1150 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिस तरह से शेयर अपनी पुरानी रेंज को तोड़कर बाहर निकला है, यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

    अगला टारगेट: इसका Immediate Target ₹1270 का नजर आ रहा है। जब यह शेयर ₹1270 के लेवल पर पहुंचे, तो वहां इसे एक बार रिव्यू करना बहुत जरूरी है। दरअसल, ₹1270 के स्तर पर शेयर के लिए लंबी अवधि की एक बड़ी रुकावट (200-weeks moving average resistance) खड़ी है। इस लेवल पर आकर शेयर को आगे बढ़ने में मुश्किल हो सकती है।

    सवाल: अदाणी टोटल गैस ने जनवरी 2023 में 4000 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया था और अब यह शेयर 564 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

    जवाब: अदाणी टोटल गैस के शेयर अब भी चार्ट पर कमजोर दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय के चार्ट को देखने से पता चलता है कि शेयर अभी भी अपने अहम और मजबूत स्तरों के नीचे ही फंसा हुआ है। इस हफ्ते शेयर ने करीब 11% की तेजी जरूर दिखाई है, लेकिन अंदरूनी तौर पर इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी काफी कमजोर है। चार्ट पर फिलहाल ऐसा कोई भी पक्का संकेत (Major reversal pattern) नहीं दिख रहा है, जिससे यह साबित हो सके कि शेयर के बुरे दिन खत्म हो गए हैं और अब यह लगातार ऊपर ही जाएगा।

    निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

    जिनके पास यह शेयर है उनके लिए एक्सपर्ट्स की साफ सलाह है कि शेयर में थोड़ा भी उछाल आने पर इससे बाहर निकल जाएं। अगर शेयर का भाव ₹620 से ₹630 के आसपास पहुंचता है, तो इसे बेचकर (Exit) निकल जाना ही सबसे बेहतर रणनीति होगी। जो लोग इस शेयर में नया पैसा लगाने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी इससे बिल्कुल दूर रहना चाहिए। जब तक शेयर में मजबूती के कोई ठोस संकेत नहीं मिलते, तब तक इसमें नई खरीदारी करने की बिल्कुल भी सलाह नहीं है।

    सवाल: अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने अप्रैल 2022 में 3050 रुपये का सर्वकालिक स्तर छुआ था और अब यह शेयर 1068 रुपये पर है।

    जवाब: अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में अब कुछ अच्छे और पॉजिटिव संकेत बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि शेयर ने नीचे की तरफ अपना एक मजबूत बेस तैयार कर लिया है और अब यह आगे बढ़ने के लिए तैयार है। शेयर का सबसे अहम और मजबूत सपोर्ट ₹750 के आसपास है। पहले भी कई बार (जैसे जनवरी में) शेयर इस लेवल तक गिरा है, लेकिन हर बार यहां से इसने शानदार वापसी की है। इस महीने निचले स्तरों से शेयर में करीब 33% की शानदार बढ़त देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नीचे के स्तरों से आई यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

    डबल बॉटम पैटर्न: Weekly charts चार्ट पर एक 'डबल बॉटम' (Double Bottom) पैटर्न बनता दिख रहा है, जो शेयर बाजार में तेजी का एक बहुत अच्छा संकेत माना जाता है।

    निवेशकों के लिए क्या हैं टारगेट्स?

    पहला शॉर्ट टर्म टारगेट: मौजूदा भाव से शेयर का पहला टारगेट ₹1170 नजर आ रहा है। ₹1170 के स्तर पर पहुंचकर ही शेयर का 'डबल बॉटम' पैटर्न पूरा होगा।

    अगर शेयर ₹1170 के इस अहम लेवल को पार कर लेता है और वहां टिकने में कामयाब रहता है, तो फिर इसमें एक बहुत बड़ी रैली (तेजी) आ सकती है। ₹1170 का लेवल पार होते ही शेयर के लिए ₹1600 से लेकर ₹1700 तक के नए और बड़े टारगेट्स के रास्ते खुल जाएंगे।

    सवाल: अंबुजा सीमेंट के शेयरों ने जुलाई 2025 में 707 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया था और अब यह 440 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

    जवाब: पिछले दो हफ्तों से अंबुजा सीमेंट के शेयर में थोड़ी रिकवरी (उछाल) जरूर देखने को मिली है। यह उछाल मुख्य रूप से इसलिए आया है क्योंकि तकनीकी रूप से शेयर बहुत ज्यादा गिर चुका था (Oversold), लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें अभी भी कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। शेयर में अभी जो उछाल दिख रहा है, वह सिर्फ एक 'शॉर्ट कवरिंग' है। शेयर का असली ट्रेंड (दिशा) अभी भी कमजोर ही नजर आ रहा है। मौजूदा भाव से ऊपर जाने पर शेयर को कई रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

    शेयर के लिए सबसे पहली रुकावट ₹460 के आसपास है। अगर शेयर ₹460 के पार निकल जाता है और वहां टिकता है, तो यह ₹480 तक जा सकता है। फिलहाल इससे ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है।

    जो लोग इस शेयर को ऊंचे भाव पर खरीदकर फंसे हुए हैं, उनके लिए यह उछाल नुकसान कम करके बाहर निकलने का एक अच्छा मौका है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि भाव ₹460 से ₹480 के बीच आने पर शेयर बेचकर (Exit) निकल जाएं।

    असली तेजी कब आएगी?: शेयर में नई और पक्की तेजी (Trend Reversal) तभी शुरू होगी, जब यह ₹515 के अहम लेवल को पार करेगा। ₹515 पर शेयर के लिए लंबी अवधि की एक बड़ी रुकावट (200-weeks moving average) है। जब तक शेयर इसके ऊपर नहीं जाता, तब तक नई खरीदारी से बचना चाहिए।

    सवाल: एकमात्र अदाणी पावर का शेयर है जो अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक ने सितंबर 2025 में 182 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया था और अब 176 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

    जवाब: अदाणी समूह का यह एकमात्र शेयर है जिसने पिछले कुछ सालों में अच्छी मजबूती दिखाई है। स्टॉक का स्ट्रक्चर बुलिश है इसमें बिल्कुल पोजीशंस बनाई रखनी चाहिए। वीक ऑन वीक बेसिस पे भी अच्छे मोमेंटम पिछले कुछ हफ्तों से हम स्टॉक के अंदर नोट कर रहे हैं। इसलिए 150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इसमें बने रहें।

    ये भी पढ़ें- 5 साल में ₹1 करोड़ को बनाए 22 करोड़, ₹100 से कम के इस शेयर के होंगे 5 हिस्से; बोनस शेयर का गिफ्ट भी दे रही कंपनी!

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)