सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Adani के इन 4 शेयरों पर एनालिस्ट्स को पूरा भरोसा, मिल रही 100% BUY रेटिंग; अभी खरीदने में फायदा!

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 10:19 AM (IST)

    अदाणी ग्रुप के चार प्रमुख शेयर - अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी पावर - विश्लेषकों द्वारा 100% 'खरीदें' रेटिंग के स ...और पढ़ें

    अदाणी ग्रुप के 3 शेयर चढ़ सकते हैं ऊपर

    अदाणी ग्रुप के 3 शेयर चढ़ सकते हैं ऊपर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप की गिनती भारत के टॉप बिजनेस ग्रुप्स में होती है। इसकी कई कंपनियां मार्केट में लिस्टेड हैं, जिनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी पावर शामिल हैं। इनमें से 4 शेयर ऐसे हैं, जिन पर इस समय कई एनालिस्ट्स भरोसा जता रहे हैं। अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी पावर शामिल हैं। आइए जानते हैं किसका कितना है टार्गेट।

    सभी के लिए 100% BUY रेटिंग

    Tickertape पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी पावर चारों ही कंपनियों के लिए 100 फीसदी BUY रेटिंग है। यानी जितने भी एनालिस्ट्स ने इनके लिए रेटिंग दी है, सभी ने इन शेयरों को खरीदने को कहा है।

    किस शेयर का कितना टार्गेट?

    कंपनी क्लोजिंग प्राइस (1 अप्रैल) कितनी बढ़त की उम्मीद खरीदने की सलाह एनालिस्ट्स की संख्या
    अदाणी ग्रीन 851.75 रुपये 44.37% 100% 7
    अदाणी पोर्ट्स 1385.20 रुपये 31.73% 100% 23
    अदाणी एनर्जी
    सॉल्यूशंस
    956.65 रुपये 16.72% 100% 8
    अदाणी पावर 157.10 रुपये 17.12% 100% 7

    अदाणी का बड़ा प्लान

    अदाणी समूह (Adani Group) ने एक अहम जानकारी दी है। ग्रुप ने बताया कि अदाणी समूह की 5 कंपनियों के बीच 'कंपोजिट स्कीम' 1 अप्रैल से लागू हो गई है। इसके साथ ही कंपनियों का मर्जर होने से ग्रुप की 3 कंपनियों का अस्तित्व खत्म हो गया।
    इससे पहले कंपनी ने 16 मार्च 2026 को शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल), अहमदाबाद बेंच ने कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत अदाणी ग्रुप की कंपनियों के बीच एक 'कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट' को अपनी मंजूरी दे दी थी।


    ये भी पढ़ें - Today Share Market Live Updates: 72000 के नीचे आया सेंसेक्स, मार्केट में बढ़ी गिरावट; निफ्टी 22250 के करीब

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी